A
Hindi News टेक न्यूज़ 7999 रुपये में घर लाएं Realme का 6300mAh बैटरी वाला फोन, First Sale में मिल रहा बंपर डिस्काउंट

7999 रुपये में घर लाएं Realme का 6300mAh बैटरी वाला फोन, First Sale में मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Realme P4 Lite की सेल भारत में शुरू हो गई है। रियलमी का यह 6300mAh बैटरी वाला फोन 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। पहली सेल में फोन की खरीद पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।

Realme P4 Lite- India TV Hindi Image Source : REALME INDIA रियलमी P4 लाइट

पिछले सप्ताह लॉन्च हुआ रियलमी का 6300mAh बैटरी वाला फोन भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। पहली सेल में फोन की खरीद पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है। इसे महज 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। रियलमी का यह फोन P4 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है। इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। फोन के बैक में स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।

Realme P4 Lite पर ऑफर

Realme P4 Lite को भारत में 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 11,999 रुपये में आता है। रियलमी के इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- बीच गोल्ड, ऑब्सिडियन ब्लैक और सी ब्लू में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के साथ-साथ रियलमी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

कंपनी पहली सेल में फोन की खरीद पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ऑफर लगाने के बाद रियलमी का यह फोन महज 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

Realme P4 Lite के फीचर्स

रियलमी के इस बजट फ्रेंडली फोन 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 563 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें IP54 रेटिंग मिलता है, जो डस्ट और स्प्लैश प्रूफ है। रियलमी का यह फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।

Realme P4 Lite में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 6,300mAh की दमदार बैटरी और 15W USB Type C वायर्ड चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, ब्लूटूथ 5.2, GPS, 4G LTE जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Meta के एनक्रिप्शन फीचर पर फिर उठे सवाल, कोर्ट फाइलिंग में हुआ बड़ा खुलासा