1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Flipkart पर शुरू हुई नई सेल, सस्ता मिल रहा Realme का 10001mAh बैटरी वाला फोन

Flipkart पर शुरू हुई नई सेल, सस्ता मिल रहा Realme का 10001mAh बैटरी वाला फोन

Realme P4 Power को सस्ते में खरीदने का मौका है। फ्लिपकार्ट पर चल रही Realme Days Sale में चीनी कंपनी का यह 10001mAh बैटरी वाला फोन सस्ते में मिल रहा है।

Realme P4 Power- India TV Hindi
Image Source : REALME/FLIPKART रियलमी पी4 पावर

Highlights

  • Realme P4 Power को साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।
  • यह 10001mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन है।
  • Flipkart पर चल रही Realme Days Sale में इसे सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Flipkart पर चल रही Realme Days Sale में रियलमी के 10001mAh बैटरी वाले फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। रियलमी का यह फोन IP69 रेटेड है। इस फोन को भारत में साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। रियलमी डेज सेल में Realme P4 सीरीज के अन्य मॉडल को भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। 

Flipkart Sale में ऑफर

Realme P4 Lite को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये लिस्ट की गई है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 31,999 रुपये और 34,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में यह फोन 1,500 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकेगा। बैंक डिस्काउंट के बाद इसे 28,499 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 22,250 रुपये तक का अलग डिस्काउंट मिल सकता है।

  • 8GB RAM + 128GB - 29,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB - 31,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB - 34,999 रुपये

Realme P4 Power के फीचर्स

रियलमी के इस फोन में 6.8 इंच का 1.5K FHD+ 4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में कंपनी ने HyperGlow डिस्प्ले यूज किया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से पानी में डूब जाने पर भी यह खराब नहीं होगा।

Realme P4 Power फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, 1.5K कर्व्डAMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimesity 7400 Ultra 5G
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 10,001mAh, 80W
कैमरा 50MP + 8MP, 16MP
OS Android 16, Realme UI 7

Realme P4 Power में 10001mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट यूज किया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Honor ने लॉन्च किया यूनीक फोन, मेन कैमरा से ही ले पाएंगे सेल्फी, मिलेगी 6000mAh की बैटरी