1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ने Xiaomi, Vivo, Motorola की बढ़ाई टेंशन, लॉन्च किया 10001mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन

Realme ने Xiaomi, Vivo, Motorola की बढ़ाई टेंशन, लॉन्च किया 10001mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 29, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Jan 29, 2026 12:56 pm IST

Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी का यह फोन 10,001mAh बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला भारत का पहला फोन है।

Realme P4 Power, 10001mAh battery smartphone- India TV Hindi
रियलमी P4 पावर 5G भारत में लॉन्च Image Source : REALME

Realme ने 10,001mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन है। रियलमी ने अपने इस फोन को मिड बजट रेंज में पेश किया है। Realme P4 सीरीज में इस साल लॉन्च होने वाला यह पहला फोन है। कंपनी इस सीरीज में Realme P4 और Realme P4x पहले ही लॉन्च कर चुकी है। रियलमी ने अपने इस तगड़ी बैटरी वाले फोन से Xiaomi, Vivo, Motorola जैसे ब्रांड्स की टेंशन बढ़ा दी है।

Realme P4 Power 5G की कीमत

रियलमी का यह 10,001mAh बैटरी वाला फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। इसकी खरीद पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में रियलमी का यह फोन 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इसके अलावा 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। कंपनी फोन की बैटरी पर 4 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।

  • 8GB RAM + 128GB - 25,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB - 27,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB - 30,999 रुपये

इस फोन की सेल 5 फरवरी को दिन के 12 बजे से लेकर 7 फरवरी की रात 23:59 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस फोन को रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसे तीन कलर ऑप्शन - ट्रांस सिल्वर, ट्रांस ऑरेंज और ट्रांस ब्लू में लॉन्च किया गया है।

Realme P4 Power के फीचर्स

रियलमी का यह फोन 6.8 इंच के 1.5K FHD+ 4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले HyperGlow फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन  IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।

इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिलता है। फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। इसमें 10,001mAh की दमदार बैटरी मिलती। इसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलेगा। इसके अलावा यह 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी का यह फोन सिलिकन कार्बन बैटरी के साथ आता है, जिसकी वजह से फोन का वजन महज 219 ग्राम रहेगा और फोन की मोटाई भी ज्यादा नहीं है। इस फोन को Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।

Realme P4 Power फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, 1.5K कर्व्डAMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimesity 7400 Ultra 5G
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 10,001mAh, 80W
कैमरा 50MP + 8MP, 16MP
OS Android 16, Realme UI 7

Realme P4 Power के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के इस फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा। फोन के बैक में कैमरा मॉड्यूल के साथ एक Dart लाइट दी जाएगी, जो चार्जिंग के दौरान ब्लिंक करेगी।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy A07 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, 6000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक