1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy A07 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, 6000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च

Samsung Galaxy A07 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, 6000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 29, 2026 12:11 pm IST,  Updated : Jan 29, 2026 12:11 pm IST

Samsung Galaxy A07 5G भारत में अगले सप्ताह लॉन्च होने वाला है। सैमसंग का यह सस्ता 5G फोन 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरे जैसे तगड़े फीचर के साथ आएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है।

Samsung Galaxy A07 5G- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी A07 5G Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy A07 5G भारत में पेश कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अगले महीने यानी फरवरी में इस फोन की कीमत रिवील कर सकती है। सैमसंग ने Galaxy A07 के 4G वर्जन को पिछले साल अक्टूबर में पेश किया था। यह फोन 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आएगा। हाल ही में इस फोन की कीमत भी लीक हुई है।

Samsung Galaxy A07 5G के फीचर्स

सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि यह फोन भारत में अगले महीने पेश किया जाएगा। इस फोन को फरवरी के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जो आईकॉनिक ट्रैक कैमरा डेको फीचर से लैस होगा। इसमें 50MP का मेन और 2MP का डेप्थ कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस बजट फ्रेंडली 5G फोन में 8MP का कैमरा दिया जाएगा।

Samsung Galaxy A07 5G में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए इस फोन में टू स्टेप टेम्पर्ड ग्लास मिलेगा। इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ 25W USB Type C प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी ने फोन के स्टोरेज और प्रोसेसर की डिटेल नहीं बताई है। साथ ही, फोन की कीमत भी रिवील नहीं की गई है।

इसके अलावा सैमसंग के इस फोन में IP54 रेटिंग मिलेगी, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने या धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगा। इसमें Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 मिल सकता है। कंपनी इस फोन के साथ 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर सकती है।

Samsung Galaxy A07 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, IPS, LCD, 120Hz
प्रोसेसर Octacore
स्टोरज 6GB, 128GB
बैटरी 6000mAh, 25W
कैमरा 50MP + 2MP, 8MP
OS Android 16, OneUI 8

Samsung Galaxy A07 5G की कीमत (संभावित)

सैमसंग के इस फोन की कीमत टिप्स्ट अभिषेक यादव ने लीक की है। इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में पेश किया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये हो सकती है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 17,999 रुपये में आ सकता है।

  • 4GB RAM + 128GB - 15,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB - 17,999 रुपये

यह भी पढ़ें - Airtel ने 36 करोड़ यूजर्स की कराई मौज, Perplexity के बाद अब ये सर्विस भी हुई फ्री, जानें कैसे करें क्लेम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक