1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme P4s Lite जल्द भारत में होगा लॉन्च, Google Play Support पर हुआ लिस्ट

Realme P4s Lite जल्द भारत में होगा लॉन्च, Google Play Support पर हुआ लिस्ट

Realme P4s Lite जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को हाल ही में BIS पर देखा गया है। साथ ही, यह फोन अब गूगल प्ले सपोर्ट डिवाइस की लिस्ट में भी शामिल हो गया है।

Realme P4s- India TV Hindi
Image Source : REALME रियलमी पी4s

Realme जल्द ही भारत में एक और सस्ता फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन P4 सीरीज में पेश किया जाएगा। कंपनी पहले ही इस सीरीज में Realme P4, Realme P4 Pro, Realme P4 Power, Realme P4x, Realme P4 Lite और Realme P4s जैसे फोन उतार चुकी है। हाल ही में कंपनी ने Realme P4s पेश किया है, जो 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।

गूगल प्ले पर हुआ लिस्ट

Realme P4s Lite को हाल ही में गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट में देखा गया है, जो दर्शाता है कि कंपनी इस फोन को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट में रियलमी का यह स्मार्टफोन RMX5398 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन के किसी हार्डवेयर फीचर की डिटेल रिवील नहीं हुई है।

BIS पर भी हो चुका है स्पॉट

इससे पहले रियलमी के इस स्मार्टफोन को BIS पर भी देखा जा चुका है। भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर यह फोन इसी मॉडल नंबर RMX5398 के साथ स्पॉट किया गया है। BIS लिस्टिंग के मुताबिक, रियलमी का यह फोन 4GB रैम, 64/128GB स्टोरेज के साथ आएगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से फोन को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह फोन सितंबर के आखिर या फिर अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

Realme P4s के फीचर्स

हाल में लॉन्च हुए Realme P4s की बात करें तो यह फोन 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है।

इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - Vivo ला रहा iPhone की तरह सिनेमैटिक कैमरा वाला फोन, जल्द भारत में होगा लॉन्च