Redmi 17 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है। Xiaomi के सब ब्रांड का यह बजट फ्रेंडली फोन पिछले दिनों भारत में लॉन्च किया गया है। यह फोन 7900mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इसका 4G मॉडल भारत में फिलहाल नहीं उतारा है, जबकि ग्लोबल मार्केट में यह फोन पेश किया जा चुका है।
पहली सेल में ऑफर
रेडमी का यह 5G फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 41,999 रुपये में आता है। पहली सेल में इस फोन को में 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 26,999 रुपये में मिलेगा।
फोन की खरीद पर 16,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन - Absolute Black, Endless Blue और Eternal Orange में आता है। इस फोन को Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकता है।
Redmi 17 5G के फीचर्स
चीनी कंपनी के इस फ्रेंडली फोन में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 825 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। रेडमी ने इस फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए फ्लैगशिप लेवल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया है।
Redmi 17 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड की जा सकती है। इस फोन में IP64 रेटिंग भी दी गई है, जिसकी वजह से पानी के छींटों और धूल में यह खराब नहीं होगा।
| Redmi 17 5G |
फीचर्स |
| डिस्प्ले |
6.9 इंच, 120Hz, HD+ |
| प्रोसेसर |
Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 |
| स्टोरेज |
8GB, 128GB |
| बैटरी |
7900mAh, 45W |
| कैमरा |
50MP, 8MP |
| OS |
Android 16, HyperOS 3 |
इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी के फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। फोन में 7900mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, NFC, Bluetooth, USB Type C, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे।
यह भी पढ़ें - Flipkart Big Billion Days Sale की डेट कंफर्म, सस्ते मिलेंगे स्मार्टफोन, टीवी समेत कई आइटम