1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi 17 5G भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 7900mAh की तगड़ी बैटरी

Redmi 17 5G भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 7900mAh की तगड़ी बैटरी

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 03, 2026 12:34 pm IST,  Updated : Sep 03, 2026 12:49 pm IST

Redmi ने अपने बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Redmi 17 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। हाल ही में यह फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। भारत में यह फोन 7900mAh की बैटरी के साथ आता है।

Redmi 17 5G Launch- India TV Hindi
रेडमी 17 5जी लॉन्च Image Source : XIAOMI INDIA

Highlights

  • Redmi 17 5G की भारत में आधिकारिक तौर पर एंट्री हो गई है।
  • शाओमी के सिस्टर ब्रांड का यह फोन 7900mAh की दमदार बैटरी से लैस है।
  • इसे कंपनी ने मिड बजट प्राइस रेंज में भारतीय बाजार में उतारा है।

Redmi ने भारत में अपना एक और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी ने इस फोन को हाल ही में ग्लोबल मार्केट में उतारा था। भारत में यह फोन बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने इस फोन के साथ Redmi 17 4G भी पेश किया था।

Redmi 17 5G की कीमत

रेडमी का यह 5G फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में लॉन्च किया है। फोन की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 41,999 रुपये में आता है। हालांकि, फोन को भारत में 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 26,999 रुपये में मिलेगा।

Redmi 17 5G MRP इफेक्टिव प्राइस
6GB RAM + 128GB 39,999 रुपये 23,999 रुपये
8GB RAM + 128GB 41,999 रुपये 26,999 रुपये

यह फोन तीन कलर ऑप्शन - Absolute Black, Endless Blue और Eternal Orange में आता है। इसकी सेल 10 सितंबर को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और Mi.com पर आयोजित की जाएगी।

Redmi 17 5G के फीचर्स

रेडमी का यह बजट फ्रेंडली फोन 6.9 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 825 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। रेडमी ने इस फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए फ्लैगशिप लेवल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया है।

Redmi 17 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड की जा सकती है। इस फोन में IP64 रेटिंग भी दी गई है, जिसकी वजह से पानी के छींटों और धूल में यह खराब नहीं होगा।

Redmi 17 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, 120Hz, HD+
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 7900mAh, 45W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16, HyperOS 3

इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी के फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। फोन में 7900mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, NFC, Bluetooth, USB Type C, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - 24 सितंबर को लॉन्च होगा Mivi का पहला 5G स्मार्टफोन, कंपनी ने डेट किया कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक