Mivi ने अपने पहले स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। देसी ब्रांड का यह फोन 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। फोन की लॉन्च डेट ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर रिवील हुई है। साथ ही, कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि Mivi One 5G में Qualcomm का चिपसेट यूज किया जाएगा। फोन का डिजाइन भी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर रिवील हुआ है। फोन के बैक में iPhone 16 की तरह वर्टिकल डुअल कैमरा दिया गया है।
24 सितंबर को होगा लॉन्च
हैदराबाद बेस्ड वियरेबल और ऑडियो डिवाइस बनाने वाली कंपनी ने अपने आधिकारिक X पोस्ट में भी कंफर्म किया है कि यह फोन सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर इस फोन का एक डेडिकेटेड मैक्रो पेज भी बनाया गया है, जहां फोन के फीचर्स रिवील किए जाएंगे। यह फोन ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन की कीमत 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में रखी जा सकती है।

गीकबेंच पर हुआ लिस्ट
Mivi One 5G को पिछले दिनों ही गीकबेंच पर देखा गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर मिवी का पहला फोन Mivi MVNOE मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लीक में किए गए दावों के मुताबिक, देसी ब्रांड के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 (SM4450) चिपसेट दिया जाएगा। इसके साथ 6GB रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। मिवी के इस फोन को गीकबेंच पर सिंगल कोर में 667 और मल्टीकोर में 1490 प्वाइंड स्कोर मिला है। फोन की गीकबेंच रैंकिंग दर्शाती है कि यह एक बजट फ्रेंडली फोन होगा।
फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक, देसी ब्रांड का यह पहला 5G फोन पूरी तरह से ब्लॉटवेयर फ्री होगा। इसमें स्टॉक एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलेगा। यह फोन Andorid 16 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का सीधा मुकाबला पहले से भारत में लॉन्च हो चुके चीनी कंपनियों के बजट फ्रेंडली फोन से होगा।
Boltt के फोन हुए लॉन्च
Mivi से पहले एक और वियरेबल डिवाइसेज बनाने वाली देसी कंपनी Fire-Boltt ने Boltt ब्रांड के तहत अपने दो बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Evo और Ace 5G लॉन्च किए हैं। ये दोनों फोन 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में आते हैं।
यह भी पढ़ें - Flipkart की नई सेल में सस्ता मिल रहा Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन