A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 11499 रुपये में मिल रहा Redmi का 6300mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, पहली सेल में बंपर ऑफर

11499 रुपये में मिल रहा Redmi का 6300mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, पहली सेल में बंपर ऑफर

Redmi A7 Pro 5G आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। रेडमी का यह फोन 6,300mAh की दमदार बैटरी, डुअल एआई कैमरे जैसे फीचर्स से लैस है।

Redmi A7 Pro 5G Sale- India TV Hindi
Image Source : REDMI INDIA रेडमी ए7 प्रो की पहली सेल

Xiaomi के हाल में लॉन्च हुए सस्ते 5G स्मार्टफोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। Redmi A7 Pro 5G में 6300mAh की बैटरी, बड़े 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है। रेडमी ने इस स्मार्टफोन को पिछले सप्ताह ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। फोन के बैक में iPhone 17 की तरह दिखने वाला वर्टिकली अलाइंड कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसे तीन कलर ऑप्शन- Mist Blue, Sunset Orange और Black में खरीदा जा सकता है।

पहली सेल में ऑफर

Redmi A7 Pro को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 13,499 रुपये में मिलेगा। पहली सेल में इस फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। रेडमी का यह सस्ता फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया और Mi.com से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन को 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI खरीदा जा सकता है।

Redmi A7 Pro 5G के फीचर्स

रेडमी का यह स्मार्टफोन 6.9 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी ने वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 यूज किया है। इसके अलावा सस्ते फोन में DC डिमिंग, TUV Rheinland आई कंफर्ट सर्टिफिकेशन दिया गया है। इस फोन में 6,300mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

Redmi A7 Pro 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T8300
स्टोरेज 4GB + 128GB
बैटरी 6300mAh, 15W
कैमरा 32MP, 8MP
OS Android 16, HyperOS

इस फोन को चार्ज करने के लिए 15W का USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। वहीं, यह फोन 7.5W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। चीनी कंपनी का यह सस्ता फोन 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है। फोन की रैम को वर्चुअली 8GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

Redmi A7 Pro में Unisoc T8300 5G ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm  ऑडियो जैक दिया गया है। साथ ही, यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP52 रेटेड है। फोन के बैक में 32MP का मेन AI डुअल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - नया स्मार्टफोन लेने के बाद सबसे पहले क्या करें? एक छोटी गलती से हो सकता है भारी नुकसान