1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. नया स्मार्टफोन लेने के बाद सबसे पहले क्या करें? एक छोटी गलती से हो सकता है भारी नुकसान

नया स्मार्टफोन लेने के बाद सबसे पहले क्या करें? एक छोटी गलती से हो सकता है भारी नुकसान

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 14, 2026 06:28 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 06:28 pm IST

नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है, नहीं तो एक छोटी सी गलती आपको भारी नुकसान पहुंच सकती है।

New Smartphone tips- India TV Hindi
नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद सबसे पहले क्या करें Image Source : UNSPLASH

आप जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आपके मन में ये टेंशन रहती है कि पुराने फोन का डेटा इसमें कैसे ट्रांसफर करें? कहीं कोई फोटो, वीडियो या फिर कॉन्टैक्ट तो मिसप्लेस नहीं हो जाएगा? नया फोन लेने पर ऐसे कई सवाल आपके मन में उठते हैं। अगर, आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि फोन खरीदने के बाद आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए?

सबसे पहले करें ये काम

  • नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद आपको सबसे पहले फोन को अनबॉक्स करना चाहिए, फिर उसमें सिम कार्ड इंसर्ट करने के बाद ऑन करना चाहिए।
  • फोन सेटअप करते समय आपसे कई तरह की जानकारियां मांगी जाएंगी, जिनमें सबसे पहले पुराने फोन से नए में डेटा ट्रांसफर करना शामिल है।
  •  
  • ऐसे में आपको अपने पुराने फोन से डेटा ट्रांसफर करने का ऑप्शन सेलेक्ट करना चाहिए, ताकि आपका निजी डेटा पुराने से नए वाले फोन में आसानी से ट्रांसफर हो जाए।
  • ऐसा करने से आपके निजी फोटो, वीडियो और ऐप्स आपको नए फोन में मिल जाएंगे।

फिर आपको नए फोन में पहले से इंस्टॉल ऐप्स में से जरूरी ऐप्स को ही रखना चाहिए। कई ब्रांड फोन के साथ पहले से इंस्टॉल कई ऐप्स देते हैं। अगर, आपको इन ऐप्स को यूज नहीं करना है तो उन्हें एक-एक करके अनइंस्टॉल कर दें। फोन का डेटा ट्रांसफर करते समय Android यूजर्स को Gmail अकाउंट क्रिएट करने या लॉग-इन करने का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, iPhone यूजर को apple अकाउंट क्रिएट करने या फिर लॉग-इन करने का ऑप्शन मिलेगा। फोन में लॉग-इन करने के बाद डेटा ट्रांसफर कर लें।

इसके बाद गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर में जाकर इंस्टॉल हुए ऐप्स को अपडेट कर दें। साथ ही, फोन की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर भी अपडेट कर लें। सॉफ्टवेयर अपडेट होने का बाद पुराने फोन का पूरा डेटा नए फोन में ट्रांसफर करना चाहिए। डेटा ट्रांसफर करने के बाद फोन की प्राइवेसी सुनिश्चित करने के लिए पासवर्ड या पासकोड जरूर लगाएं। पासवर्ड लगने की वजह से फोन का डेटा चोरी नहीं किया जा सकेगा। डेटा अगर ट्रांसफर नहीं किया तो आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें - Smart TV भी कर सकता है आपकी जासूसी, इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक