टेक्नोलॉजी जैसे-जैसे उन्नत होती जा रही है, वैसे-वैसे यह आपकी निजता के लिए खतरा पैदा कर रही है। स्मार्टफोन और स्मार्ट वॉच के आने से हमारे कई काम आसान हुए हैं। हम अपनी दिनचर्या के कई काम, ऑफिस मीटिंग आदि स्मार्टफोन के जरिए कर लेते हैं। वहीं, स्मार्ट वॉच आपकी हेल्थ को मॉनिटर करता रहता है। हालांकि, ये गैजेट्स आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। इन डिवाइस के साथ-साथ स्मार्ट टीवी भी आपकी निजता के लिए बड़ा खतरा है। ये आपकी बेडरूम की बातचीत को सुन सकता है। यही नहीं, आपकी लोकेशन भी किसी के साथ शेयर कर सकता है।
स्मार्ट टीवी से कैसे है खतरा?
आजकल आने वाले Smart TV में वॉइस कंट्रोल फीचर वाला रिमोट रहता है, जो आपकी बातें शेयर कर सकता है। यूजर्स स्मार्ट टीवी इस्तेमाल करते समय रिमोट को वॉइस कमांड का परमिशन दे देते हैं, जिसकी वजह से OTT प्लेटफॉर्म पर कंटेंट को सर्च करना आसान रहता है। हालांकि, यह सुविधा आपकी निजी बातों को गूगल या अमेजन के सर्वर तक पहुंचा सकता है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी में भी लोकेशन परमिशन होता है, जो आम तौर पर गूगल होम या फिर अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम के ऐप्स के जरिए एक्सेस किया जाता है। इसकी वजह से आपकी लोकेशन भी ऑनलाइन शेयर हो सकती है।
स्मार्ट टीवी यूज करने में बरतें सावधानी
- स्मार्ट टीवी इस्तेमाल करते समय यह ध्यान रखें कि अगर टीवी पर कोई कंटेंट नहीं देख रहे हैं तो उसे स्वीच ऑफ कर दें। टीवी स्वीच ऑफ रहने पर इसका रिमोट इंटरनेट से कनेक्ट नहीं होगा और आपकी निजी बातें ऑनलाइन शेयर नहीं हो पाएंगीं।
- वहीं, स्मार्ट टीवी के ऐप को लोकेशन की परमिशन न दें। ऐसा करने से आपके घर की लोकेशन किसी के साथ शेयर नहीं हो पाएगा।
- अगर, जरूरत न हो तो टीवी में ऐप इंस्टॉल करते समय उसे कोई भी ऐसी परमिशन न दें, जिससे आपकी निजता का हनन हो रहा हो।
- टीवी ऑन रहने पर कोई ऐसी बात न करें तो पब्लिक न हो यानी पर्सनल हो।
- ऐसा करने से आपका स्मार्ट टीवी निजी बातें नहीं सुन पाएगा और ऑनलाइन शेयर नहीं कर पाएगा।
यह भी पढ़ें - Realme के 12GB RAM, 7000mAh बैटरी वाले फ्लैगशिप फोन पर तगड़ी छूट, हुआ बड़ा Price Cut