Realme ने अपने फ्लैगशिप फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है। चीनी कंपनी का यह फोन 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आता है। Realme GT सीरीज के इस फोन में दमदार प्रोसेसर के साथ-साथ AI फीचर भी मिलता है। साथ ही, यह फोन बेहतर कैमरा के साथ आता है। इस फोन में 7000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सस्ता मिल रहा Realme का फोन
Realme GT 7T को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 32,499 रुपये है। इस फोन को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की खरीद पर 7,500 रुपये की कटौती की गई है। वहीं, इसका 12GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट 33,999 रुपये में मिलेगा। इस वेरिएंट पर 9,000 रुपये का Price Cut हुआ है। वहीं, इसके सबसे बड़े 12GB RAM + 512GB वाले वेरिएंट की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती हुई है। यह वेरिएंट महज 36,999 रुपये में मिलेगा।
Realme GT 7T के फीचर्स
रियलमी का यह फोन 6.8 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में गिरने पर भी खराब नहीं होगा। Realme GT 7T में MediaTek Dimensity D8400-Max चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलेगा।
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। यह Android 14 पर बेस्ड Realme UI से लैस है। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - करोड़ों मोबाइल यूजर्स की मौज, Airtel, Jio, Vi, BSNL लॉन्च कर सकते हैं सस्ते रिचार्ज