A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi A7 Pro 5G ने की भारतीय बाजार में एंट्री, 32-मेगापिक्सेल रियर कैमरा वाले फोन के फीचर्स-स्पेसिफिकेशन जानें

Redmi A7 Pro 5G ने की भारतीय बाजार में एंट्री, 32-मेगापिक्सेल रियर कैमरा वाले फोन के फीचर्स-स्पेसिफिकेशन जानें

Redmi A7 Pro 5G एक कम कीमत का आकर्षक फोन लग रहा है जिसमें रेडमी के सिग्नेचर फीचर्स मिल रहे हैं और इसके स्पेसिफिकेशन्स भी अच्छे लग रहे हैं।

Redmi A7 Pro 5G- India TV Hindi
Image Source : XIAOMI रेडमी ए7 प्रो 5जी

Redmi A7 Pro 5G Launch: Redmi A7 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो चुका है और सेलेक्ट ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने के दो हफ्ते बाद ये भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है। इस हैंडसेट में 6.9-इंच HD+ LCD स्क्रीन मिल रही है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। ये हैंडसेट ऑक्टा-कोर Unisoc चिपसेट से लैस है जिसको 4जीबी RAM के साथ लाया गया है। ये हैंडसेट एंड्रॉइड -16 बेस्ड HyperOS 3 पर रन करता है। Redmi A7 Pro 5G में 32 मेगापिक्सेल डु्अल रियर कैमरा यूनिट मिल रही है। इसमें 6300mAh बैटरी मिल रही है जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल रही है।

Redmi A7 Pro 5G की कीमत और अवेलेबिलिटी

Redmi A7 Pro 5G की कीमत 11,499 रुपये पर है जो कि इसके बेस वेरिएंट के लिए है जिसमें 4GB RAM और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल रही है। ये फोन एक और 128GB स्टोरेज में भी आ रहा है जिसका दाम 12,499 रुपये पर है। ये हैंडसेट ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज कलर में खरीदारी के लिए अवेलेबल है। ये फोन फ्लिपकार्ट और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदा जा सकता है और 15 अप्रैल से बिक्री के लिए अवेलेबल हो जाएगा।

Redmi A7 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

ये फोन डुअल सिम (Nano + Nano) है और एंड्रॉइड 16 बेस्ड HyperOS 3 पर रन करता है। कंपनी ने इसके साथ 4 साल के एंड्रॉइड अपडेटस और 6 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है। इस हैंडसेट में 6.9-इंच HD+ LCD स्क्रीन मिल रही है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स की मिल रही है और ये फोन TUV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

रेडमी का ये नया हैंडसेट 6nm  ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर से लैस है और 4GB की LPDDR4x RAM के साथ आता है और मैक्सिमम 128GB की UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज 2TB तक एक्सपेंडेबल किया जा सकता है। इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) फीचर्स मिल रहे हैं जैसे कि जेमिनी और गूगल सर्किल टू सर्च से लैस ये फोन आ रहा है।

कैमरा की बात करें तो Redmi A7 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिल रही है जिसमें 32-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ मिल रहा है और एक अननोन सेकेंडरी सेंसर के साथ आता है। इसमें 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल रहा है जो सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए काम आता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के लिए हैंडसेट 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4, GPS, ग्लोनास, गैलिलियो, USB OTG, और एक USB टाइप-सी पोर्ट मिल रहा है। ये धूल-मिट्टी और पानी से बचाने के लिए IP52 रेटिंग के साथ आता है।

ये भी पढ़ें 

एलन मस्क ले आए XChat, एक्स की डायरेक्ट मैसेजिंग ऐप जो देगी WhatsApp को टक्कर