1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एलन मस्क ले आए XChat, एक्स की डायरेक्ट मैसेजिंग ऐप जो देगी WhatsApp को टक्कर

एलन मस्क ले आए XChat, एक्स की डायरेक्ट मैसेजिंग ऐप जो देगी WhatsApp को टक्कर

 Published : Apr 13, 2026 02:55 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 02:55 pm IST

X की नई मैसेजिंग ऐप आ रही है और ये XChat नाम से यूजर्स के लिए अवेलेबल होने वाली है। क्या हैं ऐप के फीचर्स और किनके लिए मुहैया होगी ये सब यहां जानें।

XChat- India TV Hindi
एक्सचैट Image Source : X

XChat: अरबपति कारोबारी एलन मस्क का X अब फोकस्ड स्टैंडअलोन मैसेजिंग ऐप ला रहा है और ये एप खासतौर पर आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए होगा। इस ऐप का नाम XChat होगा और ये प्राइवेट और सिक्योर कम्यूनिकेशन्स पर फोकस करेगा। इस ऐप को ऐप स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए अवेलेबल करा दिया गया है उम्मीद की जा रही है कि ये 17 अप्रैल 2026 को लॉन्च कर दिया जाएगा। पिछले काफी समय से इस मैसेजिंग ऐप की बात हो रही थी और अब इसकी लॉन्चिंग के साथ एलन मस्क WhatsApp को टक्कर देने की सोच रहे हैं। पहले भी वो गाहे-बगाहे WhatsApp के सिक्योरिटी सहित कई फीचर्स की आलोचना करते रहे हैं।

क्या है XChat?

दुनियाभर के आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X एक नए ऐप के साथ आ रहा है जिसका नाम XChat होगा। ये एक्स की मेन ऐप के भीतर वाली पुरानी डायरेक्ट मैसेजिंग सिस्टम वाली मैसेजिंग ऐप की तरह नहीं होगी। इसकी बजाए ये एक सेपरेट एप्लीकेशन की तरह काम करेगा ये इंप्रूव्ड मैसेजिंग टूल्स के साथ मार्केट में एंटर करने वाली है।

XChat के फीचर्स जानिए

एक्सचैट के अंदर कई सारे फीचर्स मिलने की बात कही जा रही है और ये मुख्य तौर पर प्राइवेसी और कंट्रोल से जुड़े हुए हैं। 

इसकी एक बड़ी खासियत इसकी एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन फीचर होगा। इसका मतलब है कि यूजर्स के मैसेजेस केवल सेंडर और रिसीवर ही पढ़ सकते हैं। कोई थर्ड पार्टी इस चैट को या इसके कंटेंट को एक्सेस नहीं कर सकती है। 

इसके अलावा आगे चलकर ऐप अपने यूजर्स को ये परमिशन भी देगी कि वो मैसेज भेजने के बाद उन्हें एडिट और डिलीट कर सकेंगे। ये डिलीट किए हुए मैसेज चैट कन्वर्सेशन के दोनों तरफ से डिलीट हो सकेंगे

इसका एक और फीचर होगा कि ये स्क्रीनशॉट को ब्लॉक कर सकता है, इसकी मदद से यूजर्स की परमिशन के बिना उनका कंटेट शेयर करना या सेव करना मुमकिन नहीं होगा।

डिसअपीयरिंग मैसेज

XChat में डिसअपीयरिंग मैसेज का भी ऑप्शन होगा और इसकी खासियत होगी कि यूजर्स मैसेज मिलने के 5 मिनट के भीतर उसे डिसअपीय कर सकेंगे। ये फीचर टेंप्रेरी और संवेदनशील कम्यूनिकेशन्स के साथ उपयोगी साबित हो सकता है।

विशाल ग्रुप चैट्स

इन फीचर्स के अलावा XChat लार्ज ग्रुप चैट्स को मंजूरी देगा जिसमें 481 मेंबर्स हो सकते हैं। इसमें क्रॉस डिवाइस कॉलिंग का फीचर मिलेगा जिसकी मदद से यूजर्स सपोर्टेड डिवाइस में वॉइस और वीडियो कॉल भी कर सकेंगे।

प्राइवेसी और कंट्रोल पर फोकस

X ने दावा किया है कि XChat में कोई भी ऐड नहीं होंगे और ये यूजर की एक्टिविटी ऐप पर ट्रैक नहीं करेगी। ये कंपनी की प्राइवेसी और सिक्योर कम्यूनिकेशन की प्रायोरिटी को दिखाता है। ये ऐप यूजर्स को उनके मैसेजेस पर ज्यादा कंट्रोल देने वाला साबित हो सकता है। मैसेज डिलीट, एडिट और डिसअपीयरिंग मैसेज जैसे फीचर यूजर की प्राइवेसी को बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

अवेलिबिलिटी और जरूरी सिस्टम 

ऐप स्टोर लिस्टिंग के मुताबिक आप XChat को इसके ऑफिशियल रिलीज से पहले प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसके प्री-ऑर्डर के बाद 17 अप्रैल से ये ऑटोमैटिक डाउनलोड हो सकेगी। हालांकि आपकी डिवाइस iOS 26 या उससे बाद पर रन करने वाली होनी चाहिए या आईपैडOS 26 या उससे बाद पर रन करने वाली होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें 

Infinix Note 60 Pro लॉन्च, एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले के साथ आया नया फोन, शुरुआती कस्टमर्स को मिलेंगे बेनेफिट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक