1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi K100 में मिलेगी 10000mAh की बैटरी? अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ होगा लॉन्च

Redmi K100 में मिलेगी 10000mAh की बैटरी? अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ होगा लॉन्च

Redmi K100 में कंपनी 10000mAh की बैटरी, अल्ट्रा-सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दे सकती है। शाओमी के इस फोन के कई फीचर्स के बारे में डिटेल सामने आई है।

Redmi K100- India TV Hindi
Image Source : REDMI रेडमी के100 प्रो

Redmi K100 Pro और K100 Pro Max के बाद इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। रेडमी का यह फोन 10,000mAh की ताकतवर बैटरी के साथ आ सकता है। रेडमी K100 को भारत में लॉन्च होने वाले Poco X8 Power के रीब्रांड मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है। फोन का लुक और डिजाइन Redmi K100 Pro सीरीज की तरह ही होगा।

मिलेगी 10000mAh बैटरी?

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Redmi K100 के बारे में कई दावे किए हैं। टिप्स्टर के मुताबिक, यह फोन 10,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आएगा, जिसकी वजह से पानी में भींगने या धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा।

रेडमी के इस फोन में कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Elite 5 V चिपसेट के साथ आ सकता है। फोन के अन्य फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस सीरीज के हाल में लॉन्च हुए Redmi K100 Pro की बात करें तो यह फोन 6.59 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। यह फोन भी Qualcomm Snapdragon 8 Elite 5 V चिपसेट के साथ ही लॉन्च किया जाएगा।

फोन में 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह प्रो मॉडल 8580mAh की बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन के बैक में 200MP का मेन कैमरा मिलता है। वहीं, 50MP का सेकेंडरी और 8MP का तीसरा कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी के इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है।

Redmi K100 Pro Max के फीचर्स

वहीं, इस सीरीज के Redmi K100 Pro Max की बात करें तो यह फोन 6.9 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा। यह फोन भी 16GB रैम और 1TB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 9070mAh की बैटरी मिलती है। इसमें भी चार्जिंग के लिए 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन के बैक में 200MP के मेन कैमरा के अलावा 50MP के दो और कैमरे मिलेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 32MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - देसी ब्रांड की यूके में एंट्री, लॉन्च किया 5000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरे वाला फोन