1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. देसी ब्रांड की यूके में एंट्री, लॉन्च किया 5000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरे वाला फोन

देसी ब्रांड की यूके में एंट्री, लॉन्च किया 5000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरे वाला फोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 01, 2026 03:55 pm IST,  Updated : Sep 01, 2026 03:55 pm IST

Lava ने अब ग्लोबल मार्केट में अपनी एंट्री दर्ज करा दी है। लावा का यह फोन यूके में पेश किया गया है। फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है।

Lava Agni 4N- India TV Hindi
लावा अग्नि 4एन Image Source : LAVA

देसी ब्रांड Lava ने आधिकारिक तौर पर विदेशी मार्केट में एंट्री कर ली है। लावा ने अपना पहला 5G फोन यूके में लॉन्च कर दिया है। लावा अग्नि सीरीज का यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है। Lava Agni 4N को खास तौर पर बजट फ्रेंडली, बैटरी सेंट्रिक फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है।

Lava Agni 4N 5G की कीमत

लावा का यह फोन यूके में एक ही स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन की कीमत 499 पाउंड यानी लगभग 64,142 रुपये है। इसे दो कलर ऑप्शन - Phantom Black, Lunar Mist में पेश किया गया है। कंपनी फोन पर 24 महीने तक की रिप्लेसमेंट वारंटी ऑफर कर रही है। वहीं, 12 महीने की बैटरी और 6 महीने की डेटा केबल वारंटी ऑफर कर रही है।

Lava Agni 4N के फीचर्स

देसी कंपनी के इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मिलता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 8GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

Lava Agni 4N 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8350
स्टोरेज 8GB + 256GB
बैटरी 5000mAh, 66W
कैमरा 50MP + 8MP, 50MP
OS Android 16

लावा के इस बजट फ्रेंडली फोन को Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में स्टॉक एंड्रॉइड दिया गया है। कंपनी फोन के साथ दो साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए WiFi 6E, 5G, Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन में USB Type C चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह फोन IP64 रेटेड है।

यह भी पढ़ें - OnePlus 16 में मिलेगा 200MP का कैमरा? 9000mAh की बैटरी के साथ होगा लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक