1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200MP का कैमरा? 9000mAh की बैटरी के साथ होगा लॉन्च

OnePlus 16 में मिलेगा 200MP का कैमरा? 9000mAh की बैटरी के साथ होगा लॉन्च

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 01, 2026 03:00 pm IST,  Updated : Sep 01, 2026 03:01 pm IST

OnePlus 16 के कैमरा में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। इस फोन के मुख्य फीचर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। यह 200MP कैमरा और 9000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।

OnePlus 15- India TV Hindi
वनप्लस 15 Image Source : INDIA TV

OnePlus 16 सीरीज अगले महीने चीन में लॉन्च हो सकती है। ओप्पो की सिस्टर कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन 200MP कैमरा और 9000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ पेश की जा सकती है। कंपनी ने हालांकि, फोन की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यह पिछले साल चीनी मार्केट में लॉन्च होने वाले OnePlus 15 का अपग्रेड होगा। फोन के डिजाइन में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

कैमरा में बड़ा अपग्रेड

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने OnePlus 16 में होने वाले मुख्य अपग्रेड्स की जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में 200MP का मेन सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP का Sony पेरीस्कोप और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। यही नहीं, यह वनप्लस का पहला फोन होगा, जिसमें 50MP का ऑटोफोकस कैमरा दिया जा सकता है।

टिप्स्टर ने ये भी दावा किया है कि OnePlus 16 में कंपनी लेटेस्ट जेनरेशन का फ्लैगशिप इमेजिंग टेक्नोलॉजी यूज करेगी। वही, पिछले दिनों आई लीक रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन BOE के 185Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में ई-स्पोर्ट्स गेमिंग के लिए ट्रिपल कोर टेक्नोलॉजी यूज की जा सकती है।

OnePlus 16 में Qualcomm का अपकमिंग फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro मिल सकता है। फोन में 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिल सकता है। यह फोन 9000mAh की दमदार बैटरी के अलावा 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा। फोन में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 मिलेगा। वनप्लस के इस फोन में IP68/IP69 प्रोटेक्शन मिल सकता है, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी से फोन का बचाव होगा।

भारत में नहीं होगा लॉन्च?

OnePlus 16 का एक टीजर पिछले दिनों सामने आया था, जिसमें फोन को एक पर्दे के पीछे छिपाया गया है। पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। वनप्लस अमेरिका और यूरोप के बाद अब भारत में भी अपना बिजनेस बंद करने वाला है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल आधिकारिक तौर पर ऐसा नहीं कहा गया है।

यह भी पढ़ें - Redmi भारत में लॉन्च करेगा 10000mAh बैटरी वाला पहला फोन, कंपनी ने किया कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक