1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 16GB रैम के साथ लॉन्च होगा Redmi K100 Pro? गीकबेंच लिस्टिंग में कई फीचर्स आए सामने

16GB रैम के साथ लॉन्च होगा Redmi K100 Pro? गीकबेंच लिस्टिंग में कई फीचर्स आए सामने

Redmi K100 Pro को हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। रेडमी का यह फोन 16GB रैम और दमदार फीचर्स से लैस होगा। लिस्टिंग में फोन के कई फीचर्स सामने आए हैं।

Redmi K100 Pro- India TV Hindi
Image Source : REDMI रेडमी के90 अल्ट्रा

Redmi जल्द ही K सीरीज के अगले फ्लैगशिप फोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। Xiaomi के सब ब्रांड का यह फोन हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन के रैम और चिपसेट की डिटेल्स सामने आई है। चीनी कंपनी ने जुलाई की शुरुआत में ही इस सीरीज में K90 Ultra को घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। यह K90 सीरीज का अब तक लॉन्च हुआ सबसे तगड़ा फोन है।

गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

Redmi अब K100 Pro स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस फोन को गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर M511CD है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में QTI SM8850 यानी Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 14.73GB यानी 16GB रैम दिया जा सकता है। गीकबेंच पर रेडमी के इस फोन को सिंगल कोर में 3,429 और मल्टीकोर में 10,671 का स्कोर मिला है।

Redmi K100 Pro के नाम से होगा लॉन्च

रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi K100 सीरीज में कंपनी तीन मॉडल लॉन्च कर सकती है। रेडमी के इस फोन में Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 मिलेगा। पिछले दिनों लॉन्च हुए Redmi K90 Ultra के फीचर्स की बात करें तो यह रेडमी का अब तक लॉन्च हुआ सबसे तगड़ा फोन है। रेडमी के इस फ्लैगशिप फोन में 6.83 इंच का 1.5K M10 AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक की है। फोन IP66, IP68 और IP69 रेटेड है।

Redmi K90 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। फोन के साथ D2 डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप मिलेगा। साथ ही, यह 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। 

रेडमी का यह फोन 8550mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इस फोन के बैक में 50MP का मेन OIS और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है।

Redmi K90 Ultra की कीमत

K90 Ultra चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 2999 यानी लगभग 41,790 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट CNY 3699 यानी लगभग 51,535 रुपये में आता है।

यह भी पढ़ें - 55 इंच के LED Smart TV सस्ते में खरीदने का मौका, सस्ते मिल रहे बड़े ब्रांड के टेलीविजन