1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 55 इंच के LED Smart TV सस्ते में खरीदने का मौका, सस्ते मिल रहे बड़े ब्रांड के टेलीविजन

55 इंच के LED Smart TV सस्ते में खरीदने का मौका, सस्ते मिल रहे बड़े ब्रांड के टेलीविजन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 30, 2026 02:49 pm IST,  Updated : Jul 30, 2026 02:49 pm IST

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर 55 इंच के LED स्मार्ट टीवी की कीमत में भारी कटौती की गई है। ये स्मार्ट टीवी लॉन्च प्राइस से 52% तक सस्ते में खरीदा जा सकते हैं।

55 inch LED Smart TV Offer- India TV Hindi
55 इंच के एलईडी स्मार्ट टीवी पर ऑफर Image Source : UNSPLASH

55 इंच के LED स्मार्ट टीवी को सस्ते में घर ला सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर Samsung, LG, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के LED स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर अगले महीने 8 अगस्त से Great Freedom Sale की शुरुआत हो रही है। इस सेल से पहले ही आप इन ब्रांड्स के बड़ी स्क्रीन वाले टीवी को सस्ते में घर ला सकते हैं।

Samsung Crystal 4K

दक्षिण कोरियाई कंपनी इस क्रिस्टल LED स्मार्ट टीवी की कीमत में 29% का प्राइस कट किया गया है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 55,200 रुपये है और इसे 38,990 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी की खरीद पर 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Philips 8100 Series LED TV

होम अप्लायंसेज बनाने वाले ब्रांड फिलिप्स के 55 इंच वाले LED स्मार्ट टीवी की कीमत में 22% की कटौती की गई है। 49,999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्ट टीवी अमेजन पर 38,999 रुपये में मिलेगा। इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर 500 रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। यह स्मार्ट टीवी गूगल TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है।

Xiaomi FX Pro LED TV

चीनी ब्रांड के X सीरीज वाले स्मार्ट टीवी की कीमत में 40% की कटौती की गई है। यह स्मार्ट टीवी 37,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इसकी कीमत 62,999 रुपये है। इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। यह स्मार्ट टीवी Amazon Fire TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है और डॉल्वी विजन जैसे फीचर्स से लैस है।

LG U8 AI 4K LED TV

एलजी का यह स्मार्ट टीवी 49% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 85,990 रुपये है और यह महज 43,990 रुपये में मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। यह स्मार्ट टीवी WebOS टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है और GenAI मॉडल से लैस है।

VW LED TV

इस स्मार्ट टीवी की कीमत में 52% की कटौती की गई है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 64,999 रुपये है और यह 30,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। यह स्मार्ट टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - TRAI की नई रिपोर्ट में Airtel का दबदबा, Jio ने भी दिखाया दम, किसका कितना बढ़ा यूजरबेस?

(डिस्क्लेमर- ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले मौजूदा ऑफर में बदलाव संभव है। इंडिया टीवी दिए गए ऑफर को लेकर दावा नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक