7000mAh बैटरी वाली Redmi Note 15 Pro सीरीज लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स
Redmi Note 15 Pro सीरीज लॉन्च हो गई है। रेडमी की यह मिड बजट स्मार्टफोन सीरीज 7000mAh की दमदार बैटरी, 16GB रैम, 512GB स्टोरेज जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आती है।

Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro लॉन्च हो गए हैं। रेडमी के ये दोनों मिड बजट फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। शाओमी के सब ब्रांड ने साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में Redmi Note 14 सीरीज लॉन्च किया था। अब कंपनी इसकी अगली सीरीज लेकर आई है। हालांकि, यह स्मार्टफोन सीरीज भारतीय बाजार में साल के आखिर या फिर अगले साल की शुरुआत में पेश की जा सकती है।
Redmi Note 15 Pro सीरीज की कीमत
Redmi Note 15 Pro+ को CNY 1899 यानी लगभग 23,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। रेडमी का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 2099 यानी लगभग 25,000 रुपये और CNY 2299 यानी लगभग 28,000 रुपये है।
Redmi Note 15 Pro+ का एक सैटेलाइट मैसेजिग एडिशन भी लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत CNY 2399 यानी लगभग 29,000 रुपये है। यह फोन 16GB रैम + 512GB में आता है। वहीं, Redmi Note 15 Pro को CNY 1399 यानी लगभग 17,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: CNY 1599 (लगभग 20,000 रुपये) और CNY 1799 (लगभग 22,000 रुपये) है।
Redmi Note 15 Pro+ के फीचर्स
रेडमी का यह मिड बजट फोन 6.83 इंच के माइक्रो कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 1.5K पिक्सल है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए शाओमी ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास दिया गया है। साथ ही, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा।
यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 16GB LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रेडमी का यह फोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है। इसमें 7,000mAh की दमदार बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।
रेडमी नोट 15 प्रो प्लस के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Redmi Note 15 Pro के फीचर्स
Redmi Note 15 Pro के कई फीचर्स इसके Pro Plus वाले मॉडल की तरह ही हैं। इसमें 7000mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 12GB रैम के साथ 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन के बैक में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का कैमरा मिलेगा।
यह भी पढ़ें -
एक झटके में कम हुई iPhone 15 की कीमत, Flipkart सेल में मिल रहा हजारों रुपये सस्ता