1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एक झटके में कम हुई iPhone 15 की कीमत, Flipkart सेल में मिल रहा हजारों रुपये सस्ता

एक झटके में कम हुई iPhone 15 की कीमत, Flipkart सेल में मिल रहा हजारों रुपये सस्ता

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 22, 2025 10:57 am IST,  Updated : Aug 22, 2025 10:57 am IST

iPhone 15 में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट किया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर यह आईफोन लॉन्च प्राइस से 18,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा अन्य डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

 iPhone 15 Price cut- India TV Hindi
आईफोन 15 Image Source : APPLE

iPhone 15 की कीमत एक झटके में कम हो गई है। 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह आईफोन अब करीब 18,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर चल रहे Super Value Week Sale में यह आईफोन अब तक के सबसे कम प्राइस में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा आईफोन 15 की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ दिया जाएगा। अगले महीने iPhone 17 सीरीज लॉन्च की जाएगी। इस नई आईफोन सीरीज के लॉन्च से पहले यह पुराने iPhone 15 में की गई बड़ी कटौती है।

iPhone 15 में प्राइस कट

एप्पल का यह आईफोन 2023 के सितंबर में लॉन्च किया गया था। यह आईफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB में आता है। इसे 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। iPhone 16 की लॉन्चिंग के बाद फोन की कीमत में 10,000 रुपये का प्राइस कट किया गया था। इसके बाद यह आईफोन 69,900 रुपये की कीमत में मिल रहा था। अब इस फोन की कीमत में 5,000 रुपये की और कटौती की गई है। फ्लिपकार्ट पर यह 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है।

प्राइस कट के बाद iPhone 15 की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। इस तरह आप इसे 61,900 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकेंगे। इसके अलावा iPhone 15 की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

iPhone 15 के फीचर्स

एप्पल का यह आईफोन 6.1 इंच के सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आता है। इस आईफोन में डायनैमिक आईलैंड वाला डिस्प्ले मिलता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP + 12MP के कैमरे मिलेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का ही कैमरा दिया गया है। आईफोन 15 में 6GB रैम के साथ A16 Bionic चिप दिया गया है। यह iOS 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, जिसे iOS 18 में अपग्रेड किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -

गजब! चीन बना रहा है प्रेग्नेंसी रोबोट, इंसान नहीं, अब मशीन से पैदा होंगे बच्चे?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक