1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi Note 17 की भारत में सेल शुरू, 3000 रुपये सस्ता मिल रहा 8000mAh बैटरी वाला 5G फोन

Redmi Note 17 की भारत में सेल शुरू, 3000 रुपये सस्ता मिल रहा 8000mAh बैटरी वाला 5G फोन

Redmi Note 17 5G भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। चीनी ब्रांड का यह फोन पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है। इसमें 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

Redmi Note 17 sale- India TV Hindi
Image Source : REDMI INDIA रेडमी नोट 17 5जी की सेल भारत में शुरू

Redmi ने अपने हाल में लॉन्च हुए फोन Note 17 5G की सेल भारत में शुरू कर दी है। रेडमी का यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी से लैस है। इस फोन को पिछले महीने चीनी मार्केट में Redmi Note 17 Pro के साथ पेश किया गया था। वहीं, कंपनी इसके Note 17 Pro Max मॉडल पर भी काम कर रही है। रेडमी का यह फोन पहली सेल में 3,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन की खरीद पर स्पेशल लॉन्च ऑफर दे रही है।

Redmi Note 17 5G पर ऑफर

रेडमी का यह मिड बजट स्मार्टफोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कमत 27,999 रुपये है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये में आता है। इसे आर्कटिक ब्लू, डार्क नाइट और स्टारलाइट पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है। पहली सेल में इस फोन की खरीद पर कंपनी 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

  • 6GB RAM + 128GB - 27,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB - 30,999 रुपये

Redmi Note 17 के फीचर्स

रेडमी के इस फोन में कंपनी ने 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसके डिस्प्ले का रेजलूशन FHD+ यानी 1080 x 2396 पिक्सल है। यही नहीं, इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया है।

चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक का बढ़ाई जा सकती है। इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है।

Redmi Note 17 फीचर्स
डिस्प्ले 6.9, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 8000mAh, 45W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16, HyperOS 3

रेडमी के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है। फोन के रियर कैमरा में 2x डिजिटल जूम का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Realme 16x 5G भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 7000mAh की दमदार बैटरी