Highlights
- Redmi 16 सीरीज में एक और फोन भारत में लॉन्च हो गया है।
- रियलमी का यह फोन 7000mAh की बैटरी समेत तगड़े फीचर्स से लैस है।
- पहली सेल में कंपनी फोन की खरीद पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
Realme 16x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी ने इसे मिड बजट रेंज में पेश किया है। यह Realme 16 सीरीज का अब तक लॉन्च हुआ सबसे सस्ता मॉडल है। इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन IP65 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर भी यह खराब नहीं होगा।
Realme 16x 5G की कीमत
रियलमी का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 27,999 रुपये और 30,999 रुपये है। इसे दो कलर ऑप्शन- Endurance Brown और Glory White में खरीद सकते हैं।
- 4GB RAM + 128GB - 25,999 रुपये
- 6GB RAM + 128GB - 27,999 रुपये
- 6GB RAM + 256GB - 30,999 रुपये
Realme 16x 5G की सेल 13 अगस्त को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर आयोजित की जाएगी। कंपनी फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का लॉन्च डिस्काउंट और 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 10 महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी मिल रहा है।
Realme 16x 5G के फीचर्स
रियलमी का यह फोन 6.8 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में Android 16 पर बेस्ड Realme UI मिलेगा। Realme 16x 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 6GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।
रियलमी के इस मिड बजट फोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलता है। यह फोन IP65 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने और धूल में खराब नहीं होगा। यह 7000mAh की दमदार बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। कनेक्टविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200MP कैमरा के साथ मिलेगी 9070mAh की बैटरी