1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme का 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन 12 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च

Realme का 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन 12 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 05, 2026 06:03 pm IST,  Updated : Aug 05, 2026 06:03 pm IST

Realme 16x भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। रियलमी का यह फोन 12 अगस्त को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इसमें 7000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा दिया जा सकता है।

Realme 16x- India TV Hindi
रियलमी 16x Image Source : REALME INDIA

Realme 16 सीरीज में कंपनी एक और फोन भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। 12 अगस्त को चीनी ब्रांड के इस सस्ते फोन को लॉन्च किया जाएगा। Realme 16 सीरीज का यह अब तक का सबसे सस्ता फोन हो सकता है। इसमें 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ कुछ फीचर्स भी रिवील किए हैं।

कितनी होगी कीमत?

Realme 16x को पिछले दिनों कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। रियलमी का यह फोन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Realme 15x का अपग्रेड होगा। इसे भारत में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। रियलमी के इस अपकमिंग फोन के कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले की डिटेल्स हाल ही में लीक हुई है।

Realme 16x को भारत में 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन दो कलर ऑप्शन- Endurance Brown और Glory White में पेश किया जाएगा। फोन के बैक में तीन कैमरे दिए जाएंगे, जिसके साथ LED फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में एक रिंग वाला कैमरा भी मिलेगा। कंपनी ने इस फोन का पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें ये जानकारी मिली है।

कई फीचर्स हुए कंफर्म

चीनी ब्रांड ने कंफर्म किया है कि Realme 16x में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा यह फोन AI फीचर्स से भी लैस होगा। कंपनी इसमें GT BOOST गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन देने वाली है। यह MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 14GB का डायनैमिक रैम मिलेगा। इसके साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया जाएगा।

इस फोन में 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। फोन में IP65 रेटिंग मिलेगी, जिसकी वजह से यह स्मार्टफोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा। इसके बैक में 50MP का मेन AI कैमरा मिल सकता है। यही नहीं, इस फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलेगी।

रियलमी ने इस सीरीज में Realme 16T को मई में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इस फोन में 8000mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही, यह 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के सपोर्ट करता है। चीनी ब्रांड ने इस फोन को भारत में 29,999 रुपये की कीमत में उतारा है।

यह भी पढ़ें - देसी ब्रांड के अपकमिंग सस्ते फोन की कीमत हुई लीक, कंपनी ने कंफर्म किया डिजाइन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक