A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi Note 17 Pro Max में 7-इंच डिस्प्ले और 10,000mAh बैटरी का दावा, लीक में मिली जानकारी

Redmi Note 17 Pro Max में 7-इंच डिस्प्ले और 10,000mAh बैटरी का दावा, लीक में मिली जानकारी

Redmi Note 17 Pro Max को लेकर जो शुरुआती जानकारी सामने आ रही हैं, उनसे पता लग रहा है कि ये सामान्य रेडमी नोट सीरीज के फोन से अलग होगा।

Redmi Note 15 Pro+- India TV Hindi
Image Source : XIAOMI रेडमी नोट 15 प्रो+

Redmi Note 17 Pro Max: रेडमी (Redmi) इस साल के अंत में अपने नोट लाइनअप को अपडेट करने जा रही है,ऐसी उम्मीद है। शुरुआती लीक से पहले से ही इस बात का अंदाजा मिल रहा है कि कंपनी किस पर काम कर रही है। इस बार फोकस खासकर डिस्प्ले और बैटरी को बड़ा करने पर है, ऐसा लीक जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है। अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं है लेकिन कई लीक और टिपस्टर इनपुट के बेस पर कहा जा रहा है कि रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स जनरल नोट सीरीज फोन से काफी अलग हो सकता है। इस फोन में कंपनी बड़ी बैटरी के साथ बड़े डिस्प्ले फीचर पर काम कर रही है, ये कई रिपोर्ट्स से सामने आया है।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक Redmi एक बड़े डिस्प्ले और आम तौर पर देखी जाने वाली बैटरी से कहीं ज्यादा बड़ी बैटरी और डिस्प्ले वाले डिवाइस की टेस्टिंग कर रहा है। कहा जाता है कि डिवाइस में 7 इंच का फ्लैट डिस्प्ले है जो फिलहाल में अवेलेबल ज्यादातर स्मार्टफोन से बड़ा है।  इसी डिवाइस में 10,000mAh के करीब बैटरी की भी चर्चा है। फिलहाल अभी डिवाइस के नाम को कन्फर्म नहीं किया गया है लेकिन कई लोगों का मानना ​​​​है कि यह रेडमी के सामान्य लाइनअप के आधार पर रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स हो सकता है।

डिस्प्ले और बैटरी मुख्य आकर्षण हो सकते हैं

इन लीक से सामने आने वाली प्रमुख जानकारियों में से एक 7 इंच का डिस्प्ले है। इसकी विशाल बैटरी एक और बड़ी चर्चा का विषय हो सकता है। आजकल ज्यादातर फोन 4,500mAh और 5,500mAh के बीच की बैटरी के साथ आते हैं। 10,000mAh की बैटरी लाने के साथ रेडमी की ये बहुत बड़ी छलांग हो सकती है। इसका रियल में प्रदर्शन कैसा होगा, ये तो इसके सॉफ्टवेयर मैनेजमेंट पर ही निर्भर करेगा।

Redmi Note 17 Pro Max का कैमरा

Redmi Note 17 Pro Max में 200MP मेन कैमरे का सुझाव देने वाली भी रिपोर्ट आ रही हैं। रेडमी पहले भी हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर का यूज कर चुका है, इसलिए अगर इसके फाइनल प्रोडक्ट में ये 200MP का कैमरा आता है, तो इससे किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें 

सैमसंग यहां बंद कर रही Samsung Messages ऐप, जानिए कब से लागू हो रहा नया सिस्टम