1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सैमसंग यहां बंद कर रही Samsung Messages ऐप, जानिए कब से लागू हो रहा नया सिस्टम

सैमसंग यहां बंद कर रही Samsung Messages ऐप, जानिए कब से लागू हो रहा नया सिस्टम

 Published : Apr 05, 2026 07:22 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 07:22 pm IST

सैमसंग ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में इस ऐप को ऑफिशियल तौर पर पूरी तरह से डिस्कंटीन्यू कर दिया जाएगा, जान लीजिए कब और कहां लागू हो रहा ये नियम-

Samsung - India TV Hindi
सैमसंग Image Source : SAMSUNG

Samsung Messages App: सैमसंग के स्मार्टफोन यूज करते है तो ये खबर आपके लिए ही है। सैमसंग ने Samsung Messages मोबाइल ऐप को बंद करने का ऐलान कर दिया है। सैमसंग जुलाई 2026 तक अमेरिका में अपने मैसेज ऐप को सिलसिलेवार तरीके से बंद कर रहा है, जिससे गैलेक्सी यूजर्स को Google मैसेज पर जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सैमसंग ने साफ कर दिया है कि जुलाई 2026 से इस ऐप को ऑफिशियल तौर पर पूरी तरह से डिस्कंटीन्यू कर दिया जाएगा। यदि आप Android 12 या इससे हाई-एंड लेवल पर हैं तो आपको एक सूचना हासिल होगी। जुलाई के बाद सैमसंग मैसेज केवल इमरजेंसी मैसेजेस के लिए काम करेंगे और गैलेक्सी स्टोर से गायब हो जाएंगे।

यह ऐप जुलाई के बाद गैलेक्सी स्टोर में डाउनलोड के लिए अवेलेबेल नहीं होगा। गैलेक्सी S26 यूजर्स को पहले से ही सैमसंग मैसेज डाउनलोड करने से रोका गया है। यह एंड्रॉइड 12 और नए वर्जन वाले गैलेक्सी यूजर्स के लिए है जिसकी सूचना सैमसंग की यूएस साइट पर देखी गई।

टेक्स्टिंग को आसान बनाना है मकसद

एंड्रॉइड 14 और इसके बाद के वर्जन पर स्विच करने के बाद Google मैसेज आइकन ऑटोमैटिक रूप से आपके होम स्क्रीन डॉक पर ट्रांसफर हो जाएगा। हालांकि पुराने डिवाइस यानी 2022 से पहले के हैंडसेट पर असर नहीं होंगे। यह स्विच एआई स्कैम अलर्ट, बेहतर स्पैम फिल्टर, एंड्रॉइड पर RCS मैसेजिंग, बेहतर ग्रुप चैट और आसान मीडिया शेयरिंग जैसी स्मार्ट सुविधाएं लाता है, जिसका उद्देश्य सभी के लिए टेक्स्टिंग को आसान बनाना है। सैमसंग का ये कदम इसके स्टैंडर्डाइजेशन प्रोसेस का एक हिस्सा बताया जा रहा है। सैससंग अपने स्पेशल मैसेजिंग सिस्टम को बंद करके गूगल का इकोसिस्टम यूज करेगा जो यूजर्स के लिए भी फायदेमंद है। इससे अलग-अलग कंपनियों की डिवाइसेस के बीच मैसेजिंग का एक्सपीरीएंस यानी क्रॉस-डिवाइस कंसिस्टेंसी एक जैसी रहेगी। गूगल मैसेजेस Rich Communication Services (RCS) के लिए भी बेहतर सपोर्ट दिलाता है।

माना जा रहा है कि स्विच के दौरान RCS चैट में कुछ छोटी-मोटी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन दोनों पार्टी की तरफ से गूगल मैसेजेस का इस्तेमाल करने के बाद चीजें व्यवस्थित हो जाएंगी, ऐसा कहा जा रहा है।

सैमसंग ने यूजर्स को इस बदलाव के लिए स्विच करने की सलाह दी है जिसका प्रोसेस काफी आसान है-

गूगल मैसेजेस ऐप खोलें या इंस्टॉल करें।

ऐप में "Set default SMS app" ऑप्शन पर टैप करें और गूगल मैसेजेस को चुनें।

एंड्रॉइड 12 या 13 यूजर्स को अपने डॉक से सैमसंग मैसेजेस को हटाकर गूगल मैसेजेस को वहां ड्रैग करना (मैन्युअल रूप से) और सेट करना होगा।

ये भी पढ़ें 

Realme के अगले Narzo फोन की अमेजन पर दिखी झलक, जानें नए फोन से क्या हैं उम्मीदें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक