1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme के अगले Narzo फोन की अमेजन पर दिखी झलक, जानें नए फोन से क्या हैं उम्मीदें

Realme के अगले Narzo फोन की अमेजन पर दिखी झलक, जानें नए फोन से क्या हैं उम्मीदें

 Published : Apr 05, 2026 05:30 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 05:30 pm IST

Realme के अगले Narzo फोन की लॉन्चिंग अमेजन माइक्रोसाइट के जरिए कन्फर्म हो गई है और माना जा रहा है कि ये बहुत जल्द बाजार में दस्तक दे सकता है।

Realme Narzo 80 Lite 5G- India TV Hindi
रियलमी नारजो 80 लाइट 5जी Image Source : REALME

Realme Narzo New Phone: रियलमी का एक नया Narzo फोन जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। रियलमी ने भारत में एक नए Narzo फोन का टीजर शुरू कर दिया है और इसकी पहली झलक अमेजन पर पहले से ही अवेलेबल है। टीजर रियल में बहुत कुछ नहीं बताता है लेकिन यह एक बात कन्फर्म करता है कि एक नया Narzo डिवाइस जल्द ही आ रहा है। कंपनी ने अभी तक सटीक नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन कन्फर्म किया है कि यह Realme Narzo 80 Lite 5G का सक्सेसर होगा। 

अमेजन माइक्रोसाइट के जरिए Realme के अगले Narzo फोन की लॉन्चिंग कन्फर्म

कंपनी ने अमेजन माइक्रोसाइट के जरिए इसकी लॉन्चिंग कन्फर्म की है लेकिन अभी कोई ऑफिशियल डेट शेयर नहीं की है। हालांकि इसकी अमेजन पर लिस्टिंग से एक बात तय है कि ये डिवाइस अमेजन के जरिए मिल सकेगी। अब तक जो दिखाई दे रहा है उससे यह एक बजट-फोकस्ड फोन जैसा दिखता है। शायद यह उसी नजरिए के मुताबिक है जिसे रियलमी ने अपनी Narzo सीरीज के साथ अपनाया है। 

अब तक क्या पता चला है?

फोन में पीछे की तरफ वर्टिकल कैमरा लेआउट दिखाई देता है। हर एक कैमरा अपने खुद के गोलाकार रिंग के अंदर दिखता है जो कि हमने पिछले Narzo मॉडल के लिए भी देखा है। इस फोन के टीजर में केवल ब्रान्डिंग और हल्के विजुएल ही मिले हैं। Realme ने अभी तक कोई भी पक्का स्पेसिफिकेशन शेयर नहीं किया है।

नए Narzo फोन से क्या हैं उम्मीदें

जैसा कि इस डिवाइस के लिए कहा जा रहा है कि ये Narzo 80 Lite 5G को फॉलो करेगा लिहाजा इसका फोकस बेसिक परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और स्मूथ डिस्प्ले एक्सपीरियंस पर ही रहने की उम्मीद है। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फोन को कई रैम और स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। ऐसे हिंट भी हैं कि कंपनी इस बार बैटरी कैपिसिटी को और बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो शायद इसे डिवाइस के प्रमुख आकर्षण में से एक माना जा सकता है।

नए Narzo फोन की कीमत को लेकर क्या है उम्मीद?

नए Narzo फोन की कीमत अभी भी बजट रेंज में रहने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि Narzo सीरीज के फोन को इसी कैटेगरी में रखा गया है और ये नए Narzo फोन के साथ भी जारी रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें 

टेलीविजन इंडस्ट्री को बिक्री घटने का डर, RAM कीमतों में तेजी के साथ पश्चिम एशिया में जारी तनाव बना वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक