1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 15,000 रुपये सस्ता मिल रहा Redmi Turbo 5, Amazon पर नया ऑफर

15,000 रुपये सस्ता मिल रहा Redmi Turbo 5, Amazon पर नया ऑफर

Redmi के इस साल लॉन्च हुए 7540mAh बैटरी वाले फोन को हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। रेडमी का यह फोन अमेजन पर 15,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Redmi Turbo 5- India TV Hindi
Image Source : REDMI रेडमी टर्बो 5

Redmi Turbo 5 की कीमत में कंपनी ने बड़ी कटौती कर दी है। शाओमी का यह मिड बजट फोन 15,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर यह फोन 13,000 रुपये कम प्राइस में लिस्ट है। साथ ही, फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से फोन को 15,000 रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं। रेडमी के इस फोन में 7540mAh की दमदार बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Redmi Turbo 5 पर ऑफर

रेडमी का यह स्मार्टफोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 46,999 रुपये में आता है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- Asphalt Black, Turbo White और Nitro Blue में आता है। अमेजन पर फोन की लिस्टिंग प्राइस 54,999 रुपये है। इस तरह फोन 13,000 रुपये कम में मिल रहा है। वहीं, फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

Redmi Turbo 5G के फीचर्स

रेडमी के इस फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया है। यह डॉल्वी विजन  को भी सपोर्ट करता है। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।

Redmi Turbo 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.49 इंच, 1.5K AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8500
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 7540mAh, 100W
कैमरा 50MP + 8MP, 20MP
OS Android 16, HyperOS 3

Redmi Turbo 5G में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रेडमी का यह फोन 3D आइस-लूप कूलिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। इस गेमिंग फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20MP का कैमरा मिलता है।

यह फोन 7,540mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इस फोन में 100W का वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड WiFi, 5G, 4G, LTE, Bluetooth 6.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, यह फोन IR ब्लास्टर, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक जैसे फीचर्स से भी लैस है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - OnePlus 16 का इंतजार खत्म, आ गया फर्स्ट टीजर, जल्द होगा लॉन्च

(डिस्क्लेमर- ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले मौजूदा ऑफर में बदलाव संभव है। इंडिया टीवी दिए गए ऑफर को लेकर दावा नहीं करता है)