A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. गुजरात के जामनगर में बनेगा पहला AI इनेबल्ड डेटा सेंटर, Meta और Reliance ने मिलाया हाथ

गुजरात के जामनगर में बनेगा पहला AI इनेबल्ड डेटा सेंटर, Meta और Reliance ने मिलाया हाथ

Meta और Reliance ने गुजरात के जामनकर में देश का पहला एआई इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने का फैसला किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज सोशल मीडिया कंपनी के लिए पहला ग्लोबल एआई डेटा सेंटर बनाने का काम करेगा।

Mukesh Ambani and Mark Zuckerberg- India TV Hindi
Image Source : PTI AND AP मुकेश अंबानी और मार्क जुकरबर्ग

Meta भारत में AI इनेबल्ड डेटा सेंटर स्थापित करने जा रहा है। गुजरात के जामनगर में इस मेगा डेटा सेंटर को बनाया जाएगा। इसके लिए मार्क जुकरबर्ग की कंपनी ने Reliance के साथ हाथ मिलाया है। रिलायंस इंडस्ट्री और मेटा ने भविष्य में एआई की बढ़ती डिमांड को देखते हुए 168 MW (मेगावॉट) क्षमता वाले डेटा सेंटर डेवलप करने का फैसला किया है। इस डेटा सेंटर को अगले दो साल यानी 2028 तक तैयार कर लिया जाएगा।

पहला एआई इनेबल्ड डेटा सेंटर

Reliance और Meta का यह डेटा सेंटर भारत को एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का ग्लोबल हब बनाने का काम करेगा।  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और थ्रेड्स की पैरेंट कंपनी अपने मेटा एआई के इंफ्रास्ट्रक्चर को ग्लोबल एक्सपेंड करने का फैसला किया है। इस क्रम में कंपनी भारत में Reliance के साथ मिलकर यह एआई पावर्ड डेटा सेंटर बना रही है।

भारत ई-कॉमर्स और डिजिटल सर्विसेज का तेजी से बढ़ता हुआ मार्केट है। रिलायंस और मेटा के बीच हुई यह स्ट्रैटेजिक साझेदारी देश में एआई इनोवेशन के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। कंपनी का एआई इंफ्रास्ट्रक्चर कई सेक्टर में एआई इनोवेशन को बढ़ावा देगा। मेटा के इस ग्लोबल डेटा सेंटर की एंड-टू-एंड सर्विस रिलायस इंडस्ट्रीज प्रदान करेगी।

रिन्यूएबल एनर्जी का होगा इस्तेमाल

इस डेटा सेंटर के डिजाइन से लेकर कंस्ट्रशन का काम रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास रहेगा। इस बड़े डेटा सेंटर में डिलीवरी क्षमता के साथ-साथ रिन्यूएबल एनर्जी, पानी की उपलब्धता, वेस्टर्न सबमरीन केबल लैंडिंग स्टेशन, जियो का एक्सटेंसिव फाइबर नेटवर्क का सपोर्ट मिलेगा। इस डेटा सेंटर में रिन्यूएबल एनर्जी के माध्यम से चिप को ठंडा करने का काम किया जाएगा।

रिलायंस और मेटा की यह साझेदारी भारत सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप है, जो डेटा सेंटरों को रणनीतिक राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा मानती हैं और भारत में ग्लोबल AI इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट्स को आकर्षित करने के लिए एक दीर्घकालिक नीतिगत ढांचा पेश करती हैं।

मुकेश अंबानी ने क्या कहा?

इस पार्टनरशिप पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, "मेटा के साथ यह साझेदारी भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक बदलाव लाने वाला पल है। यह भारत का पहला बिल्ट-टू-सूट डेटा सेंटर होगा, जिसे ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर मेटा के लिए बनाया जाएगा। यह भारत को ग्लोबल एआई क्रांति में वर्ल्ड क्लास डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में आगे रखेगा।"

उन्होंने आगे कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में वर्ल्ड क्लास डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो नेक्स्ट जेनरेशन एआई इनोवेशन को आगे बढ़ाने का काम करेगा। जामनगर न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि दुनिया के लिए हाइपर स्केल एआई कम्प्यूटिंग के लिए एक लैंडमार्क डेस्टिनेशन बन जाएगा। हमें मेटा के साथ यह साझेदारी करने पर गर्व है।

मार्क जुकरबर्ग ने क्या कहा?

वहीं, Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने इस साझेदारी पर कहा है, "हमें गर्व है कि हम भारत में पहला एआई इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने के लिए रिलायंस के साथ काम कर रहे हैं। जामनगर का यह वर्ल्ड क्लास फेसिलिटी हमारे एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को ग्लोबली और भारत की अर्थव्यवस्था में दीर्घकालिक निवेश को और मजबूत करेगा।"

यह भी पढ़ें - Instagram में आया नया फीचर, अपने हिसाब से बदल सकते हैं प्रोफाइल ग्रिड, जानें कैसे