1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Instagram में आया नया फीचर, अपने हिसाब से बदल सकते हैं प्रोफाइल ग्रिड, जानें कैसे

Instagram में आया नया फीचर, अपने हिसाब से बदल सकते हैं प्रोफाइल ग्रिड, जानें कैसे

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 09, 2026 06:49 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 06:49 pm IST

Instagram यूजर्स अब अपने प्रोफाइल को और बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में नया फीचर आया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने प्रोफाइल की ग्रिड को बदल सकेंगे।

Instagram new feature- India TV Hindi
इंस्टाग्राम में आया नया फीचर Image Source : INSTAGRAM

Instagram ने करोड़ों यूजर्स के लिए नया कस्टमाइजेशन फीचर रोल आउट किया है। अब यूजर्स अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल की ग्रिड को अपने हिसाब से बदल सकते हैं। इंस्टाग्राम ने अपने आधिकारिक हैंडल से इस बात की पुष्टि की है। इंस्टाग्राम ने अपने ब्लॉगपोस्ट में बताया कि नए अपडेट से यूजर्स अपने पोस्ट को अपने हिसाब से अरेंज कर सकते हैं, ताकि उनका पर्सनल प्रिफरेंस, ब्रांडिंग गोल और क्रिएटिव प्रजेंटेशन बेहतर तरीके से दिख सके।

ग्रिड में कर पाएंगे बदलाव

इंस्टाग्राम के आधिकारिक पोस्ट के मुताबिक, यूजर्स अपने प्रोफाइल पर पोस्ट की गई तस्वीरों को रीऑर्डर कर सकते हैं। प्रोफाइल ग्रिड में यूजर्स अपने पोस्ट को ओरिजिनल अपलोड डेट बदले बिना ऊपर-नीचे या आगे-पीछे रख सकते हैं। उन्हें इंस्टाग्राम में Reorder Grid का ऑप्शन मिलेगा। प्रोफाइल ग्रिड को बदलने के लिए यूजर्स को केवल पोस्ट पर होल्ड करके प्रेश करना है और फिर रीऑर्डर का ऑप्शन दिखने पर उसे जहां ले जाना चाहते हैं ले जा सकते हैं।

रीऑर्डर करने के बाद अन्य यूजर्स को इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पहले दिखने वाला ग्रिड बदल जाएगा। पहले प्रोफाइल ग्रिड में क्रोनोलोजिकल ऑर्डर वाले पोस्ट ही दिखते थे, जिसकी वजह से ग्रिड को अरेंज करने के लिए यूजर्स को पोस्ट डिलीट या हाइड करना पड़ता था। यूजर्स इस फीचर का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इंस्टाग्राम का यह फीचर अब यूजर्स को अपने प्रोफाइल के लेआउट को बदलने का ऑप्शन देगा। यह फीचर खास तौर पर क्रिएटर्स को अपने पोस्ट को अरेंज करने में मदद करेगा।

कैसे करेगा काम?

  • इसके लिए इंस्टाग्राम को लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट करें। इसके बाद ऐप में लॉग-इन करें।
  • ऐप लॉग-इन करने के बाद मेन प्रोफाइल पेज पर जाएं, जहां ग्रिड दिखाई देता है।
  • फिर जिस ग्रिड को हटाना या बदलना है इस पर जोर से दबाएं।
  • यहां आपको Remove from main grid, Pin to your main grid और Reorder Grid वाले ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • Reorder Grid वाले ऑप्शन पर टैप करें और जहां उस पोस्ट को रखना चाहते है वहां ले जाएं।

यह भी पढ़ें - क्या बंद हो जाएगा अनलिमिटेड 5G वाला ऑफर? टेलीकॉम कंपनियों को एनालिस्ट की सलाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक