1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. क्या बंद हो जाएगा अनलिमिटेड 5G वाला ऑफर? टेलीकॉम कंपनियों को एनालिस्ट की सलाह

क्या बंद हो जाएगा अनलिमिटेड 5G वाला ऑफर? टेलीकॉम कंपनियों को एनालिस्ट की सलाह

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 09, 2026 06:20 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 06:20 pm IST

क्या टेलीकॉम कंपनियां अनलिमिटेड 5G डेटा वाला ऑफर खत्म करने वाली है? हाल में आई एक मार्केट रिसर्च रिपोर्ट में एनालिस्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को अनलिमिटेड डेटा बंद करने की सलाह दी है।

Unlimited 5G Data- India TV Hindi
अनलिमिटेड 5जी डेटा Image Source : UNSPLASH

5G सर्विस लॉन्च होने के बाद से ही टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स को फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रही हैं। प्रीपेड यूजर्स को ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां 2GB डेली डेटा वाले या इससे ज्यादा के रिचार्ज प्लान पर यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा ऑफर करती हैं। वहीं, सभी पोस्टपेड यूजर्स को इसका लाभ मिलता है। हाल ही में एक एनालिस्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को सलाह दी है कि फ्री में मिलने वाला अनलिमिटेड 5G डेटा बंद कर देना चाहिए।

बंद होना चाहिए अनलिमिटेड 5G ऑफर

मार्केट एनालिस्ट मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को अब यूजर्स को फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा देना बंद कर देना चाहिए। एनालिस्ट की मानें तो कंपनियों को नेटवर्क पर ज्यादा डेटा के इस्तेमाल पर कमाई शुरू कर देनी चाहिए। हाल में आई रिपोर्ट की मानें तो लगभग सभी टेलीकॉम कंपनियां प्रीपेड यूजर्स को डेली 2GB डेटा वाले प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करती हैं। इसके बाद भी यूजर्स डेटा की जरूरत पूरा करने के लिए टॉप-अप वाउचर खरीद रहे हैं।

तेजी से बढ़ा डेटा ट्रैफिक

रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में देश की तीनों निजी टेलीकॉम कंपनियों का डेटा ट्रैफिक पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 29% बढ़ गया है। लोग ज्यादा से ज्यादा डेटा की खपत कर रहे हैं। पिछले वित्त वर्ष में डेटा ट्रैफिक में लगभग 21.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल सभी टेलीकॉम कंपनियों में डेटा की खपत में इजाफा देखा गया है। हालांकि, इस मामले में Jio सबसे आगे है। कंपनी के डेटा खपत में सालाना 31% का इजाफा किया गया है।

वहीं, Airtel के डेटा खपत में भी सालाना 28% का इजाफा देखा गया है, जबकि Vi के डेटा खपत में 23% की बढ़ोतरी हुई है। प्रति सब्सक्राइबर एवरेज डेटा खपत को देखा जाए तो वित्त वर्ष 2024-25 के 27.3GB डेटा के मुकाबले वित्त वर्ष 2025-26 में खपत 34.1GB तक पहुंच गया है।

रिचार्ज प्लान महंगा करना नाकाफी

मार्केट रिसर्च कंपनी का मानना है कि कंपनियां अपना एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) बढ़ाने के लिए रिचार्ज प्लान महंगा कर रही हैं। केवल प्लान महंगा करना ही काफी नहीं है, कंपनियों को ज्यादा फायदा कमाने के लिए डेटा की कीमतों और प्लान में भी बदलाव करने की जरूरत है। खास तौर पर फ्री अनलिमिटेड डेटा को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। टैरिफ्र स्ट्रक्चर में बदलाव होने से टेलीकॉम कंपनियों की ग्रोथ बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में फिर बड़ी कटौती, 20000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक