A
Hindi News टेक न्यूज़ सैमसंग ने किया कमाल, पेश किया दुनिया का पहला 2nm चिपसेट, रॉकेट की स्पीड में करेगा मल्टीटास्किंग

सैमसंग ने किया कमाल, पेश किया दुनिया का पहला 2nm चिपसेट, रॉकेट की स्पीड में करेगा मल्टीटास्किंग

Samsung ने दुनिया का पहला 2nm चिपसेट बना लिया है। यह चिपसेट कंपनी के अगले साल लॉन्च होने वाली फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज में यूज हो सकती है। कंपनी का दावा है कि इसमें सुपरफास्ट मल्टीटास्किंग किया जा सकता है।

Samsung Galaxy 2nm chip, Galaxy S26 series- India TV Hindi Image Source : SAMSUNG सैमसंग 2nm चिपसेट

सैमसंग ने दुनिया का पहला 2nm टेक्नोलॉजी वाला चिपसेट लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह मोबाइल चिपसेट अपकमिंग Samsung Galaxy S26 सीरीज में यूज किया जा सकता है। यह चिपसेट मौजूदा 3nm चिपसेट के मुकाबले मल्टीटास्किंग में बेहतर होगा। इसकी स्पीड जबदस्त होगी और यह एआई मॉडल को आसानी से रन कर पाएंगे। इसमें CPU यानी सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट, GPU यानी ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट और NPU यानी न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट एक साथ इंटिग्रेट किया गया है।

दुनिया का पहला 2nm चिप

सैमसंग का यह 2nm चिप Exynos 2600 के नाम से पेश किया गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी पिछले कुछ सालों से इस चिप पर काम कर रही थी। कंपनी ने Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले इसकी घोषणा कर दी है। इसे अगले महीने आयोजित होने वाले CES 2026 में शोकेस किया जा सकता है। सैमसंग का यह चिपसेट पिछले साल पेश किए Exynos 2500 के मुकाबले काफी तेज होगा। यही नहीं, यह मौजूदा Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 से भी तेज हो सकता है।

AI इंटिग्रेटेड चिप

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने इस चिपसेट के फीचर्स के बारे में बताते हुए कहा कि यह प्रोसेसर कंपनी के 2nm GAA फेब्रिकेशन प्रोसेस से डिजाइन किया गया है। इसमें प्रॉपराइटरी CPU दिया गया है, जिसमें आठ कोर हैं। इस चिप के आर्किटक्चर में एक C1 अल्ट्रा कोर दिया गया है, जो 3.8GHz तक की मैक्सिमम स्पीड जेनरेट कर सकता है। इसके अलावा इसमें तीन C1 प्रो कोर दिए गए हैं, जिसकी मैक्सिमम स्पीड 3.25GHz है। यही नहीं, इसमें 6 C1 प्रो कोर दिए गए हैं, जिसकी मैक्सिमम स्पीड 2.75GHz है।

सुपरफास्ट मल्टीटास्किंग

कंपनी का दावा है कि इस प्रोसेसर पर काम करने वाले गैलेक्सी डिवाइस LPDDR5x रैम और UFS 4.1 स्टोरेज को सपोर्ट कर सकते हैं। इसमें कंपनी का Xclipse 960 ऑक्टाकोर जीपीयू मिलता है, जो ARMv9.3 आर्किटक्चर और एआई इंजन से लैस है। यह GPU, CPU और NPU वाला सिंगल इंटिग्रेटेड चिपसेट है। सैमसंग ने अपने ब्लॉग में बताया कि इसमें Exynos 2500 के मुकाबले 113 प्रतिशत जेनरेटिव एआई परफॉर्मेंस बेहतर मिलती है। यह नया चिप 320MP सिंगल कैमरा या 64MP + 32MP डुअल कैमरा और 108MP पर 30fps में 8K रेजलूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा।

यह भी पढ़ें -

Realme 16 Pro सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, 200MP कैमरा के साथ इस दिन भारत में मारेगी एंट्री

X पर पीएम मोदी का जलवा, टॉप 10 में से 8 सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट, कोई और नेता नहीं है आस-पास