1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. X पर पीएम मोदी का जलवा, टॉप 10 में से 8 सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट, कोई और नेता नहीं है आस-पास

X पर पीएम मोदी का जलवा, टॉप 10 में से 8 सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट, कोई और नेता नहीं है आस-पास

 Reported By: Devendra Parashar, Edited By: Harshit Harsh
 Published : Dec 19, 2025 01:01 pm IST,  Updated : Dec 19, 2025 01:10 pm IST

X ने हाल ही में नया फीचर रोल आउट किया है, जिसमें प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा लाइक किए गए ट्वीट दिखाई देते हैं। यहां भी पीएम मोदी का जलवा रहा है। टॉप 10 में से 8 सबसे ज्यादा लाइक किए गए ट्वीट पीएम नरेन्द्र मोदी के रहे हैं।

X, PM Modi- India TV Hindi
पीएम मोदी ऑन एक्स Image Source : PTI

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) ने हाल ही में नया फीचर रोल आउट किया है, जिसमें हर महीने किसी देश में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट की लिस्ट दिखाई देती है। यहां भी पीएम मोदी का जलवा बरकरार है। देश और दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय पॉलिटिकल पर्सनैलिटी में शामिल पीएम नरेन्द्र मोदी के ट्वीटर भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए हैं। ट्विटर ने पिछले 30 दिनों में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट्स की लिस्ट जारी कि है, जिसमें टॉप-10 में से 8 ट्वीट पीएम मोदी ने किए हैं। देश के किसी और नेता के ट्वीट इस लिस्ट में शामिल नहीं है।

सबसे ज्यादा पसंद किया गया ट्वीट

X के पिछले 30 दिनों में भारत में पसंद किए गए ट्वीट में से रूसी राष्ट्रपति पुतिन को पीएम मोदी द्वारा रूसी भाषा में लिखे गीता की प्रति देने वाले ट्वीट को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। इस ट्वीट को करीब 23 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। इस ट्वीट की रीच 6.7 मिलियन तक रही है और इसे करीब 29 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है।

X ने हाल ही में मंथली सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट की जानकारी देने वाला फीचर शुरू किया है। यह फीचर यूजर्स को उस देश में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट को दिखाता है। गौर करने वाली बात है कि पिछले 30 दिनों में सबसे ज्यादा पसंद किए गए 10 ट्वीट में से 8 ट्वीट पीएम मोदी द्वारा किए गए हैं।

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हर साल सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट की लिस्ट जारी की जाती है। पिछले साल में विराट कोहली, पीएम मोदी, टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले ट्वीट को भारतीय यूजर्स ने सबसे ज्यादा पसंद किए थे। सोशल मीडिया कंपनी ने फिलहाल 2025 में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ट्वीट की लिस्ट जारी नहीं की है। इसे संभवतः अगले महीने जारी किया जाएगा, जिसमें इस साल सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ट्वीट की जानकारी मिलेगी।

यह भी पढ़ें -

देसी कंपनी लॉन्च करेगी सबसे सस्ता Flip फोन, चीनी ब्रांड्स के उड़े होश, जानें कितनी होगी कीमत

Motorola Edge 60 Fusion 5G की कीमत धड़ाम, फ्लिपकार्ट पर मची है लूट, हुआ बंपर प्राइस कट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक