1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कलर ऑप्शन आए सामने, लॉन्च से पहले लीक हुए कई फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra के कलर ऑप्शन आए सामने, लॉन्च से पहले लीक हुए कई फीचर्स

Samsung Galaxy 27 Ultra के फीचर्स धीरे-धीरे सामने आते जा रहे हैं। सैमसंग का यह अल्ट्रा फोन दमदार कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। इसके कलर वेरिएंट्स के बारे में जानकारी सामने आई है।

Samsung Galaxy S27 Ultra- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा

Samsung Galaxy S27 Ultra के कलर वेरिएंट की डिटेल सामने आई है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इस साल कंपनी अपनी अपकमिंग Galaxy S27 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ-साथ प्रो, प्लस और अल्ट्रा मॉडल भी पेश करेगी। Galaxy S27 Ultra में 200MP के दो कैमरे दिए जा सकते हैं। वहीं, इसके प्रो मॉडल में भी 200MP का कैमरा दिया जा सकता है।

चार कलर ऑप्शन में होगा लॉन्च

सैमसंग के अपकमिंग फोन Ice Universe की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन चार बेस कलर ऑप्शन- Black, Blue, Light Pink और White में पेश किया जाएगा। साथ ही, इसका एक स्पेशल Violet कलर ऑप्शन भी पेश किया जाएगा। इस सीरीज में लाइट पिंक कलर वेरिएंट नया एडिशन होगा। वहीं, Galaxy S26 Ultra के कोबाल्ट वॉयलेट कलर को रिप्लेस किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S27 Ultra के संभावित फीचर्स

सैमसंग के अपकमिंग अल्ट्रा फोन के फीचर्स की बात करें तो इसके डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यह फोन iPhone 18 Pro सीरीज की तरह कैमरा आईलैंड फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसके बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 200MP का 5x टेलीफोटो कैमरा सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 200MP का एक और कैमरा मिल सकता है, जो 3x जूम को सपोर्ट करेगा।

Galaxy S27 Ultra में 6.9 इंच का 2x Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट पर काम करेगा। फोन में 12GB रैम के साथ 256GB का स्टोरेज मिलेगा। यह फोन 5,800mAh की दमदार बैटरी के साथ 25W वायरलेस और 45W का वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। यह फोन IP68 रेटेड बिल्ड क्वालिटी के साथ आ सकता है।

इस साल लॉन्च हुए Galaxy S26 Ultra के फीचर्स की बात करें तो इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो पेरीस्कोप और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन के फ्रंट पैनल का डिजाइन इस साल लॉन्च हुए Galaxy S26 Ultra की तरह ही होगा। सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में कंपनी Qi2 वायरलेस चार्जिंग फीचर देने वाली है।

यह भी पढ़ें - Vivo ने भारत में लॉन्च किया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन, 200MP कैमरा के साथ मिलेगी 6900mAh की बैटरी