Highlights
- Samsung Galaxy S27 Ultra के बारे में नई लीक सामने आई है।
- सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन का रेंडर सामने आया है।
- फोन के बैक पैनल में दिए कैमरा सेंसर में भी अपग्रेड संभव है।
Samsung Galaxy S27 सीरीज को अगले साल की शुरुआत में ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इस साल सैमसंग अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकती है। इस सीरीज के सबसे प्रीमियम फोन Samsung Galaxy S27 Ultra का रेंडर ऑनलाइन सामने आया है। इसका लुक और डिजाइन Honor के चीन में लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन Win Turbo की तरह दिख रहा है। सैमसंग के अपकमिंग अल्ट्रा मॉडल में कंपनी एक कैमरा सेंसर भी कम करने वाली है।
नया कैमरा डिजाइन
Samsung Galaxy S27 Ultra के डिजाइन से जुड़ा रेंडर Ice Universe ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। इसमें दो-दो पैरलल कैमरा देखने को मिल रहा है। इसमें 200MP के दो कैमरे दिए जाने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में प्राइमरी कैमरा के अलावा एक अल्ट्रा वाइड और एक 5x जूम वाला टेलीफोटो कैमरा देगी। साथ ही, इसमें एक पेरीस्कोप कैमरा दिए जाने की संभावना है। फोन के फ्रंट पैनल का डिजाइन इस साल लॉन्च हुए Galaxy S26 Ultra की तरह ही होगा।
सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में कंपनी Qi2 वायरलेस चार्जिंग फीचर देने वाली है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। Samsung Galaxy S27 सीरीज में कंपनी एक नया मॉडल Galaxy S27 Pro भी लॉन्च कर सकती है। यह फोन Galaxy S27 Plus और Galaxy S27 Ultra के बीच में प्लेस किया जाएगा।
Galaxy S27 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। सैमसंग अपने फ्लैगशिप सीरीज में अब तक 12MP का कैमरा इस्तेमाल करता रहा है। लंबे समय के बाद दक्षिण कोरियाई कंपनी के फ्लैगशिप फोन का फ्रंट कैमरा अपग्रेड किया जाएगा। वहीं, बैक पैनल की बात करें तो इसके Pro और Ultra दोनों मॉडल में कंपनी 200MP का कैमरा यूज कर सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग S27 Pro और Ultra मॉडल के टेलीफोटो सेंसर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। अल्ट्रा फोन में कंपनी 3x जूम वाला डेडीकेटेड टेलीफोटो कैमरा हटा सकती है। फोन में डिजिटल जूम के साथ-साथ AI इंटिग्रेशन देखने को मिलेगा। S27 Ultra में 5x जूम वाला टेलीफोटो पेरीस्कोप कैमरा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - Haier ने लॉन्च किया AI फीचर वाला LED Smart TV, मिलेगी 85 इंच की बड़ी स्क्रीन