1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Haier ने लॉन्च किया AI फीचर वाला LED Smart TV, मिलेगी 85 इंच की बड़ी स्क्रीन

Haier ने लॉन्च किया AI फीचर वाला LED Smart TV, मिलेगी 85 इंच की बड़ी स्क्रीन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 24, 2026 01:34 pm IST,  Updated : Aug 24, 2026 02:09 pm IST

Haier ने भारत में नई Mini LED M70 सीरीज लॉन्च की है। यह मिनी एलईडी स्मार्ट टीवी सीरीज AI फीचर्स से लैस है और इसमें 85 इंच तक की बड़ी स्क्रीन मिलती है।

haier LED TV- India TV Hindi
हायर एलईडी टीवी Image Source : HAIER INDIA

Haier ने भारत में अपनी नई LED Smart TV सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में कंपनी ने Google Gemini बेस्ड AI फीचर्स दिए हैं। हायर इंडिया की यह स्मार्ट टीवी सीरीज इंटेलिजेंट माइक्रो डिमिंग टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। कंपनी की यह नई Mini LED M70 सीरीज को 5 अलग-अलग स्क्रीन साइज में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 39,190 रुपये से शुरू होती है। इससे पहले जून में कंपनी ने HQLED P7 Pro सीरीज भारत में लॉन्च की थी, जिसकी कीमत 35,990 रुपये से शुरू होती है।

Haier Mini LED M70 Series की कीमत

इस नई Mini LED M70 Series में कंपनी ने 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी उतारे हैं। ये सभी मॉडल 3 साल की वारंटी के साथ आते हैं। इसके 43 इंच वाले मॉडल की कीमत 39,190 रुपये है। वहीं, अन्य मॉडल्स की कीमत क्रमशः 56,590 रुपये, 74,990 रुपये, 1,02,990 रुपये और 1,69,990 रुपये हैं।

  • 43 इंच - 39,190 रुपये
  • 55 इंच - 56,590 रुपये
  • 65 इंच - 74,990 रुपये
  • 75 इंच - 1,02,990 रुपये
  • 85 इंच - 1,69,990 रुपये

Haier Mini LED M70 Series के फीचर्स

Haier की इस नई स्मार्ट टीवी सीरीज में इंटेलिजेंट माइक्रो डिमिंग टेक्नोलॉजी वाली मिनी LED स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा कंपनी इसमें AI पिक्चर क्वालिटी इंजन दिया है। यह स्मार्ट टीवी सीरीज AI फीचर्स से लैस है और इसमें एआई कलर बूस्ट, एआई मोशन और एआई नॉइज रिडक्शन भी मिलता है। यह सीरीज डॉल्वी विजन और HDR10+ और सिनेमैटिक विजन से लैस है।

यह स्मार्ट टीवी सीरीज 50W के 2.1 चैनल स्पीकर के साथ आती है। इसमें MEMC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस सीरीज के सभी मॉडल की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसमें डेडिकेटेड गेमिंग बार दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी सीरीज गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करती है। इस सीरीज के सभी मॉडल 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट टीवी सीरीज में HDMI, USB, LAN, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें पहले से ही प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स जैसे कि Netflix, Youtube, JioHotstar आदि ऐप मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - देसी कंपनी ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक