1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सैमसंग के दीवानों के लिए बुरी खबर, Samsung Galaxy A Series के फोन होंगे महंगे-जानें क्यों

सैमसंग के दीवानों के लिए बुरी खबर, Samsung Galaxy A Series के फोन होंगे महंगे-जानें क्यों

प्राइस हाइक की दौड़ में सैमसंग अकेला नहीं है और वीवो, आईकू, रियलमी और ओप्पो के डिवाइस को लेकर भी ऐसी खबरें हैं कि कई बजट डिवाइसेज के दाम पहले से ही बढ़ने लगे हैं।

Samsung Galaxy A17- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी ए17

Samsung Galaxy A Series Phones: दो दिन पहले ही हमने आपको खबर दी थी कि मैमोरी चिप की कमी और रुपये की डॉलर के मुकाबले गिरती कीमत के चलते जनवरी में टीवी महंगे होने जा रहे हैं और इसको लेकर कुछ कंपनियों के मैनेजमेंट का भी हवाला दिया गया था। अब इसी मैमोरी चिप की कमी का हावाला देते हुए स्मार्टफोन कंपनियां भी नए फोन के दाम में बढ़ोतरी करने जा रही हैं, ऐसी खबरें हैं। हालांकि अब एक ऐसी खबर आई है जो कि सस्मार्टफोन के खरीदारों को परेशान कर सकती है। एक नए खुलासे से ये पता चला है कि सैमसंग के पहले से मौजूद कुछ फोन के दामों में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने कहा है कि सैमसंग के ए सीरीज के फोन के दाम जल्द ही बढ़ने वाले हैं और कुछ के दाम तो सोमवार से बढ़ भी गए हैं। इस खुलासे के मुताबिक सैमसंग Galaxy A56 के दाम में करीब 2000 रुपये का इजाफा देखा जाएगा और इसी स्मार्टफोन मेकर के ए सीरीज के कुछ और फोन के मॉडल्स भी 1000 रुपये तक महंगे होने जा रहे हैं।  

भारत में गैलेक्सी ए सीरीज के फोन के दाम 

गैलेक्सी ए 17 को अगस्त में भारत में लॉन्च किया गया था और इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये थी जो कि इसके 6GB रैम/128GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए थी। इसके टॉप-एंड मॉडल जिसमें 8GB रैम/256GB स्टोरेज है उसके लिए कीमत 23,499 रुपये रखी गई थी।

सैमसंग गैलेक्सी A36 की शुरुआती कीमत 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये थी और 12GB RAM/256GB वेरिएंट के लिए यह कीमत 38,999 रुपये तक जाती है।

गैलेक्सी ए56 के 8GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए कीमत 41,999 रुपये है और 12GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए कीमत 47,999 रुपये रखी गई थी। अब इनके दाम में कुछ इजाफा देखा जा सकता है और ये फोन आपको पहले की तुलना में महंगे मिल सकते हैं। 

अगर ये प्राइस हाइक की लीक सही निकलती है तो गैलेक्सी ए17 के दाम 2000 रुपये बढ़कर 19,999 रुपये हो जाएंगे और गैलेक्सी ए36 के रेट 33,999 रुपये पर आ जाएंगे। इसके अलावा गैलेक्सी ए56 के प्राइस भी 2 हजार रुपये बढ़कर 43,999 रुपये पर आ जाएंगे।

प्राइस हाइक की दौड़ में सैमसंग अकेला नहीं

हालांकि इस प्राइस हाइक की दौड़ में सैमसंग अकेला नहीं है और वीवो, आईकू, रियलमी और ओप्पो के डिवाइस को लेकर भी ऐसी खबरें हैं कि कई बजट डिवाइसेज के दाम पहले से ही बढ़ने लगे हैं।

उदाहरण के लिए वीवो टी4 लाइट इस साल जून में 4GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। हालांकि फिलहाल यह डिवाइस फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये में लिस्टेड है। वीवो के अन्य फोन जिनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है उनमें वीवो टी4एक्स, वीवो टी4 और वीवो टी4आर शामिल हैं। इसी तरह, iQOO, Realme और Oppo के डिवाइसों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है

ये भी पढ़ें

Dhruv64 बना भारत का पहला स्वदेशी 64-बिट माइक्रोप्रोसेसर, सेमीकंडक्टर्स के फील्ड में भारत को देगा नई उड़ान