1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Dhruv 64 बना भारत का पहला स्वदेशी 64-बिट माइक्रोप्रोसेसर, सेमीकंडक्टर्स के फील्ड में भारत को देगा नई उड़ान

Dhruv 64 बना भारत का पहला स्वदेशी 64-बिट माइक्रोप्रोसेसर, सेमीकंडक्टर्स के फील्ड में भारत को देगा नई उड़ान

 Published : Dec 16, 2025 02:38 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 02:41 pm IST

भारत में पहले भी छोटे पैमाने पर चिप परियोजनाएं रही हैं लेकिन ध्रुव64 के 64 बिट आर्किटेक्चर को 1.0 GHz डुअल-कोर डिजाइन पावर और उपयोगिता के मामले में एक महत्वपूर्ण छलांग माना जा सकता है।

Dhruv 64- India TV Hindi
ध्रुव 64 Image Source : PIB/X

Dhruv64: भारत ने स्वदेशी सेमीकंडक्टर्स के डेवलपमेंट के क्षेत्र में एक बड़ा कदम लिया है और Dhruv64 (ध्रुव 64) पर से पर्दा उठा दिया है। Dhruv64 भारत का पहला 64-bit 1GHz चिप है जो जटिल इंडस्ट्रीज और डिफेंस के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बना रहा है। Dhruv64 (ध्रुव 64) जो कि भारत का पहला स्वदेशी 1.0 GHz, 64-bit डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर होने जा रहा है, भारत में निर्मित है और ये विज्ञान के क्षेत्र में भारत की अभूतपूर्व उपलब्धि को दर्शा रहा है। ध्रुव 64 के साथ देश के वैज्ञानिकों ने इंडस्ट्रीज और डिफेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा अहम कदम उठाया है। देश में ये अपनी तरह का पहला डेवलपमेंट है और ध्रुव 64 के साथ ही घरेलू सेमीकंडक्टर्स और प्रोसेसर के निर्माण में हमारी स्थिति मजबूत हो रही है जिसके लिए आमतौर पर विदेशी इनोवेशन पर निर्भर हुआ करते थे।

Dhruv64 के बारे में और जानिए

ध्रुव64 को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (C-DAC) ने माइक्रोप्रोसेसर विकास कार्यक्रम (एमडीपी) के तहत विकसित किया है। यह माइक्रोप्रोसेसर ऐसे समय में सामने आया है जब सरकार की कई पहलें चल रही हैं जैसे कि डिजिटल इंडिया आरआईएससी-वी कार्यक्रम, जिनका उद्देश्य स्वदेशी चिप्स के डिजाइन, परीक्षण और प्रोटोटाइपिंग को बढ़ावा देना है।

ध्रुव64 के कमर्शियल और स्ट्रेटेजिक दोनों उपयोग बताए जा रहे हैं। ध्रुव64 इंपोर्टेड प्रोसेसरों पर निर्भरता कम करने में मदद करेगा। खासतौर से ये भारत के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों, खासकर डिफेंस और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग में भारी मदद दे पाएगा। पीआईबी के मुताबिक भारत ग्लोबल स्तर पर निर्मित सभी माइक्रोप्रोसेसरों की 20 परसेंट खपत करता है। ऐसे में यह नया प्रोसेसर स्टार्टअप, शिक्षा जगत और उद्योग के लिए एक स्वदेशी ऑप्शन प्रदान करता है।

हालांकि भारत में पहले भी छोटे पैमाने पर चिप परियोजनाएं रही हैं लेकिन ध्रुव64 के 64 बिट आर्किटेक्चर को 1.0 GHz डुअल-कोर डिजाइन पावर और उपयोगिता के मामले में एक महत्वपूर्ण छलांग माना जा सकता है। इसे भारत की यूनीक जरूरतों के मुताबिक ज्यादा एडवांस्ड, सेफ और कुशल हार्डवेयर माना जा सकता है। प्रोसेसर की बढ़ी हुई क्षमता और वास्तुकला का मतलब है कि यह एम्बेडेड सिस्टम से लेकर हाई-परफॉर्मिंग कंप्यूटिंग टास्क तक, एप्लीकेशन्स की एक विशाल सीरीज का सपोर्ट कर सकता है, जिससे भारत के तकनीकी क्षितिज का विस्तार होगा।

ये भी पढ़ें

रियलमी ने लॉन्च किए दो नए मिड-रेंज स्मार्टफोन, 7000mAh की टाइटन बैटरी से लैस फोन्स के दाम भी खास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक