A
Hindi News टेक न्यूज़ Samsung ने चुपके से भारत में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, मिलते हैं धांसू फीचर्स

Samsung ने चुपके से भारत में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, मिलते हैं धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy A07 5G भारत में लॉन्च हो गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह सस्ता फोन 6000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है।

Samsung Galaxy A07 5G, Samsung- India TV Hindi Image Source : SAMSUNG INDIA सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी फोन भारत में लॉन्च

Samsung ने भारत में एक और सस्ता 5G फोन लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन Galaxy A07 5G के नाम से पेश हुआ है। वहीं, दक्षिण कोरियाई ब्रांड अगले सप्ताह Galaxy F70e भी भारत में लॉन्च करने वाला है। सैमसंग का यह नया फोन 6000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स से लैस है।

Samsung Galaxy A07 5G की कीमत

सैमसंग ने इस बजट फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। वहीं , इसका टॉप वेरिएंट 17,999 रुपये में आता है। इस फोन को लाइट ग्रीन, ब्लैक और लाइट वॉयलेट कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

  1. 4GB RAM + 128GB - 15,999 रुपये
  2. 6GB RAM + 128GB - 17,999 रुपये

Samsung Galaxy A07 5G के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के IPS LCD HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने इसमें ट्रेडिशनल वॉटरड्रॉप नॉच वाला Infinity-U डिस्प्ले यूज किया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोससर मिलता है। इसके साथ 6GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

Samsung Galaxy A07 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा, जो 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। इसके सथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G, WiFi, LTE, 4G, USB Type C जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 पर काम करता है।

Samsung Galaxy A07 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, IPS, LCD, HD+,120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 6GB RAM + 128GB
बैटरी 6000mAh, 25W
कैमरा 50MP + 2MP, 8MP
OS Android 16, OneUI 8

यह भी पढ़ें - गर्मियां आने से पहले Samsung का धमाकेदार ऑफर, आधी कीमत में होगी AC, फ्रिज की सर्विस