1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. गर्मियां आने से पहले Samsung का धमाकेदार ऑफर, आधी कीमत में होगी AC, फ्रिज की सर्विस

गर्मियां आने से पहले Samsung का धमाकेदार ऑफर, आधी कीमत में होगी AC, फ्रिज की सर्विस

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 05, 2026 06:06 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 06:06 pm IST

Samsung ने AC और फ्रिज की सर्विसिंग के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी पुराने एसी और फ्रिज की सर्विसिंग पर 50% तक का डिस्काउंट दे रही है। साथ में कई और बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

Samsung AC Service- India TV Hindi
सैमसंग का ऑफर Image Source : SAMSUNG

गर्मियां शुरू होने से पहले दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने धांसू ऑफर पेश किया है। कंपनी ने AC और फ्रिज की सर्विसिंग प्राइस में भारी कटौती कर दी है। कंपनी के इस लिमिटेड टाइम ऑफर में एसी और फ्रिज की सर्विसिंग कराने पर 50% तक का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, कंपनी यूजर्स के लिए कई और बेनिफिट्स पेश किए हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड ने 4 फरवरी 2026 से Summer Care कैंपेन की शुरुआत की है। इसमें कंपनी अपने फ्रिज और एसी के सभी मॉडल की सर्विसिंग पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। सैमसंग के होम अप्लायंसेज इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को गर्मियों से पहले अपने एसी और फ्रिज की सर्विसिंग कराने पर डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर 15 मार्च 2026 तक चलेगा।

क्या है ऑफर?

सैमसंग के समर केयर कैंपेन में पुराने एसी या फ्रिज की सर्विसिंग कराने पर लेबर चार्ज से लेकर गैस रिफिलिंग तक में डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। साथ ही, एसी और फ्रिज के कंपोनेंट्स खराब होने पर पिक-अप और ड्रॉप सर्विस भी मुहैया कराई जाएगी। इसमें भी 50% तक का डिस्काउंट मिलेगा। आइए, जानते हैं सैमसंग के इस धमाकेदार ऑफर के बारे में...

  1. एसी या फ्रिज की सर्विसिंग कराने पर लेबर चार्ज में 50% का डिस्काउंट मिलेगा।
  2. अप्लायंसेज के पिक-अप और डिलीवरी पर 50% का डिस्काउंट दिया जाएगा।
  3. एसी के जेट क्लीनिंग में भी 50% का डिस्काउंट मिलेगा।
  4. एसी या फ्रिज के गैस की रिफिलिंग में 15% का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  5. कंपोनेंट्स के खराब होने पर उसके रिप्लेसमेंट के लिए 10% का डिस्काउंट मिलेगा।

इस तरह से सैमसंग के पुराने एसी या फ्रिज में खराबी आने पर कंपोनेंट रिप्लेसमेंट से लेकर गैस रिफिल और ओवरऑल सर्विसिंग कराने में अच्छी बचत की जा सकती है। अतिरिक्त ऑफर की बात करें तो कंपनी यूजर्स को Samsung Care मेन्टेनेंस प्लान लेने पर 15% डिस्काउंट ऑफर कर रही है। साथ ही, Samsung Store+ से प्रोडक्ट खरीदने पर 5% का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है।

कैसे करें सर्विस बुक?

सैमसंग के फ्रिज और एसी की सर्विसिंग बुक करने के लिए यूजर्स कंपनी की वेबसाइट्स या Smasung SmartThings ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स अपने एसी या फ्रिज के मॉडल का चुनाव करके सर्विस, गैस रिफिलिंग, कंपोनेंट रिप्लेसमेंट आदि का चुनाव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Airtel के करोड़ों यूजर्स को झटका, महंगा हुआ 365 दिनों की वैलिडिटी वाला ये रिचार्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक