1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के करोड़ों यूजर्स को झटका, महंगा हुआ 365 दिनों की वैलिडिटी वाला ये रिचार्ज

Airtel के करोड़ों यूजर्स को झटका, महंगा हुआ 365 दिनों की वैलिडिटी वाला ये रिचार्ज

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 05, 2026 04:45 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 04:52 pm IST

Airtel ने अपने करोड़ों यूजर्स को तगड़ा झटका देते हुए अपने एक रिचार्ज पैक को 25% महंगा कर दिया है। यूजर्स के मामले में देश की दूसरी बड़ी कंपनी का यह प्लान अब काफी महंगा हो गया है।

Airtel recharge plan, airtel- India TV Hindi
एयरटेल रिचार्ज प्लान हुआ महंगा Image Source : UNSPLASH

Airtel ने साल की शुरुआत में ही करोड़ों यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है। टेलीकॉम कंपनी ने अपने एक प्रीपेड पैक को चार गुना तक महंगा कर दिया है। इसके लिए यूजर्स को अब पहले के मुकाबले चार गुना ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। एयरटेल ने इस पैक को 4,000 रुपये में लॉन्च किया था, जो अब 999 रुपये बढ़कर 4,999 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने नए पैक को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। कंपनी पहले से ही ARPU यानी एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर को बढ़ाने के पक्ष में रही है। एयरटेल की तरफ से कई बार इसे लेकर स्टेटमेंट भी जारी किया गया है।

महंगा हुआ ये रिचार्ज

एयरटेल का यह इंटरनेशनल रोमिंग पैक 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसे कंपनी ने 4,000 रुपये की प्राइस में लॉन्च किया था। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, अब यह पैक 4,999 रुपये में लिस्टेड है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इस इंटरनेशनल रोमिंग पैक में यूजर्स को ऑनबोर्ड 5GB डेटा मिलता है, जिसे यूजर इंटरनेशनल रोमिंग के दौरान यूज कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इसमें 100 मिनट इनकमिंग कॉल्स का लाभ मिलता है। वहीं, इसमें यूजर्स को 100 आउटगोइंग SMS का भी लाभ मिलेगा। इंटरनेशनल रोमिंग के दौरान फ्री SMS का लाभ मिलेगा।

Airtel
Image Source : AIRTELएयरटेल का प्लान हुआ महंगा

अगर, यूजर भारत में है तो इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डेटा का लाभ मिलेगा। साथ ही, डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जा रहा है। ऐसे में यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो भारत में रहने के साथ-साथ विदेश की ट्रिप भी करते हैं।

क्या महंगे होंगे रिचार्ज?

Airtel ने 2026 के पहले टैरिफ हाइक से ईशारा दिया है कि आने वाले दिनों में कंपनी के प्लान महंगे हो सकते हैं। 2024 के बाद कंपनी एक बार फिर से अपने प्रीपेड प्लान महंगा कर सकती है। एयरटेल अपना एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) बढ़ाकर 300 रुपये करने की पहले ही वकालत कर चुका है। वहीं, Vi भी लगातार हो रहे लॉस को देखते हुए टैरिफ हाइक की ओर ईशारा दे चुका है।

यह भी पढ़ें - Apple ने चीनी कंपनियों की बढ़ाई टेंशन, जल्द लॉन्च करेगा सस्ता लैपटॉप, कीमत समेत कई डिटेल्स लीक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक