1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung ने भारत में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन

Samsung ने भारत में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A08 भारत में लॉन्च हो गया है। सैमसंग का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आता है।

Samsung Galaxy A08- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी ए08

Highlights

  • Samsung ने Galaxy A सीरीज में सस्ता फोन भारत में लॉन्च किया है।
  • सैमसंग का यह स्मार्टफोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।
  • इस फोन को कंपनी ने 20,000 रुपये से कम प्राइस रेंज में पेश किया है।

Samsung ने Galaxy A सीरीज का सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। कंपनी का यह फोन फेस्टिव सीजन के दौरान उतारा गया है, जो 20,000 रुपये से कम प्राइस में आता है। इसमें कंपनी ने बड़ी बैटरी के साथ-साथ MediaTek का गेमिंग प्रोसेसर दिया है।

Samsung Galaxy A08 की कीमत

सैमसंग का यह फोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। इस फोन की कीमत 18,499 रुपये है। इसे डार्क ब्लू, सिल्वर और ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। सैमसंग ने अपने इस फोन को आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, एक्सक्लूसिव स्टोर और अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल के जरिए खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A08 के फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज का यह बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन 6.7 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग दिया गया है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगा। फोन के डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है।

Samsung Galaxy A08 फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, LCD, 90Hz
प्रोसेसर MediaTek Helio G99+
स्टोरेज 4GB + 64GB
बैटरी 6000mAh
कैमरा 50MP + 2MP, 8MP
OS Android 17, OneUI 8

दत्रिण कोरियाई ब्रांड का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G99+ चिपसेट के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 4G प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें कंपनी ने 6000mAh की दमदार बैटरी दी है, जिसके साथ 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे दिन आराम से चलता है।

यह फोन 50MP के मेन और 2MP के सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में AI डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। साथ ही, इसमें 8MP का सेल्फी यानी फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 17 पर बेस्ड OneUI 8 पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट ऑफर कर रही है।

यह भी पढ़ें - Honor ने लॉन्च किया 108MP कैमरा वाला वाटरप्रूफ फोन, मिलेगी 7700mAh की बैटरी