1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy A27 5G की सेल शुरू, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर दमदार ऑफर

Samsung Galaxy A27 5G की सेल शुरू, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर दमदार ऑफर

Samsung Galaxy A27 की खरीद पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है। सैमसंग के पिछले दिनों लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की खरीद पर हजारों रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Samsung Galaxy A27 5G Sale- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी की सेल

Samsung Galaxy A27 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है। सैमसंग के हाल में लॉन्च हुए इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- लाइट ग्रीन, लाइट पिंक और ब्लैक में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के अलावा लीडिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। इस मिड बजट फोन की खरीद पर कंपनी ने कैशबैक ऑफर की घोषणा की है।

Samsung Galaxy A27 5G पर ऑफर

सैमसंग का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। Samsung Galaxy A27 5G की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये है। वहीं, फोन के अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 31,999 रुपये और 37,499 रुपये है। कंपनी फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर कर रही है। ऑफर के बाद यह फोन 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy A27 5G के फीचर्स

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने Infinity-O डिस्प्ले यूज किया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में 8GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकेगा।

Samsung Galaxy A27 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 5000mAh, 25W
कैमरा 50MP, 5MP, 2MP, 12MP
OS Android 16

Samsung Galaxy A27 में Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी अपने इस फोन के साथ 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है। इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।

फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, WiFi, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

यह भी पढ़ें - iQOO 16 भारत में नहीं होगा लॉन्च, कंपोनेंट की बढ़ती कीमत बनी वजह