Samsung के अपकमिंग मिड बजट फोन Galaxy A38 को लेकर जानकारियां सामने आने लगी हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन अगले साल मार्च या अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले Galaxy A58 की जानकारी भी सामने आई है। गैलेक्सी ए38 में कंपनी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दे सकती है। Galaxy A सीरीज के इस साल आए फोन A57 और A37 में कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है।
मिलेगी बड़ी बैटरी
GalaxyClub के दावों के मुताबिक, सैमसंग का यह फोन 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की बैटरी कैपेसिटी 5,882mAh होगी, जो टिपिकल 6,000mAh होगी। वहीं, Galaxy A58 में भी कंपनी 6000mAh की बैटरी दे सकती है। इसके अलावा टिप्स्टर ने ये भी दावा किया है कि सैमसंग के अपकमिंग फोन की कीमत भी महंगी हो सकती है इसे 50,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। फिलहाल Galaxy A37 को कंपनी ने 46,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया है।
क्या होंगे फीचर्स?
Samsung Galaxy A38 के फीचर्स की बात करें तो इसमें भी Galaxy A37 जैसा कैमरा सिस्टम मिल सकता है। यह फोन भी ट्रिपल कैमरा के साथ आ सकता है। इसमें 50MP का मेन, 8MP का अल्ट्रावाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी के लिए भी इस फोन में 12MP का कैमरा मिल सकता है।
इस साल लॉन्च हुए Galaxy A37 में कंपनी ने Exynos 1480 चिपसेट दिया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 6.7 इंच के Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो फुल एचडी रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
इससे पहले Samsung Galaxy A सीरीज के एक और अपकमिंग फोन Galaxy A38 को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। चीनी सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर यह मॉडल नंबर SM-A5860 के नाम से लिस्ट किया गया है। अपकमिंग फोन में 45W वायर्ड सुपर फास्ट चार्जिंग 2.0 का सपोर्ट मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - HP OmniBook 12 Review: लैपटॉप जैसा Android टैबलेट, लेकिन कई चीजें करेंगी निराश