1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 13,999 रुपये में मिल रहा Samsung का 6000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, जानें ऑफर

13,999 रुपये में मिल रहा Samsung का 6000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, जानें ऑफर

Samsung Galaxy F70e 5G को सस्ते में घर लाने का मौका है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी मिलती है।

Samsung Galaxy F70e 5G- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G

Samsung ने हाल में लॉन्च हुए अपने बजट फोन की कीमत में कटौती कर दी है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदा जा सकता है। दक्षिण कोरियाई ब्रांड का यह सस्ता फोन 6000mAh की बैटरी से लैस है। फोन के बैक में वीगन लेदर फिनिशिंग मिलती है। Galaxy F70e 5G को खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है।

Samsung Galaxy F70e 5G पर ऑफर

सैमसंग का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स - 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में सैमसंग का यह फोन 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसका टॉप वेरिएंट 15,499 रुपये में मिलेगा। फोन की खरीद पर 700 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से सैमसंग के इस सस्ते फोन को 13,299 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

Samsung Galaxy F70e के फीचर्स

सैमसंग के इस बजट फोन में 6.74 इंच का PLS LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 6GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

Samsung Galaxy F70e फीचर्स
डिस्प्ले 6.74 इंच LCD, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 6000mAh, 25W
कैमरा 50MP + 2MP, 8MP
OS Android 16, One UI 8

Samsung के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन के बैक में वीगन लेदर फिनिशिंग दी गई है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 25W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - OnePlus Nord CE 6 Lite 5G के फीचर्स आए सामने, सस्ते फोन में मिलेगी 7,000mAh की दमदार बैटरी