1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Nord CE 6 Lite 5G के फीचर्स आए सामने, सस्ते फोन में मिलेगी 7,000mAh की दमदार बैटरी

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G के फीचर्स आए सामने, सस्ते फोन में मिलेगी 7,000mAh की दमदार बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 27, 2026 01:22 pm IST,  Updated : May 19, 2026 02:04 pm IST

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं। चीनी कंपनी के इस अपकमिंग बजट फोन के फीचर्स लॉन्च से पहले सामने आए हैं।

OnePlus Nord CE 6 Lite- India TV Hindi
वनप्लस नॉर्ड CE 6 लाइट Image Source : INDIA TV

OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite अगले महीने 7 मई को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो रहे हैं। वनप्लस के इन दोनों बजट फोन के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं। ये दोनों फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लिस्ट किए जा चुके हैं। OnePlus Nord CE 6 Lite से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। फोन के चिपसेट, बैटरी समेत मुख्य फीचर्स रिवील हुए हैं।

कई फीचर्स आए सामने

OnePlus के 70000mAh बैटरी वाले इस सस्ते फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट दिया जा सकता है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यह चिपसेट 4nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज और 5300 mm स्क्वायर का बड़ा वेपर चेंबर मिल सकता है। यह फोन मल्टी-टास्किंग के साथ-साथ दमदार बैटरी के साथ आ सकता है। हाल ही में इस फोन को AnTuTu पर 10,30,000 स्कोर मिला है, जो दर्शाता है कि यह फोन बजट रेंज में दमदार परफार्मेंस दे सकता है।

इस फोन के बारे में जो अन्य जानकारियां सामने आई हैं उसके मुताबिक, यह फोन 6.72 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें 90fps तक का विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। चीनी कंपनी के इस सस्ते फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में दो दिनों तक काम करेगी। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है।

50MP का डुअल कैमरा

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन यानी प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 4K रेजलूशन तक की वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा। यह फोन Google Gemini AI से लैस होगा। इसके अलावा फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा। यह फोन दो कलर ऑप्शन- Hyper Black और Vivid Mint में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - किसी और के मोबाइल पर जा रहा आधार का OTP? इन आसान तरीकों से नंबर करें अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक