1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. किसी और के मोबाइल पर जा रहा आधार का OTP? इन आसान तरीकों से नंबर करें अपडेट

किसी और के मोबाइल पर जा रहा आधार का OTP? इन आसान तरीकों से नंबर करें अपडेट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 25, 2026 07:49 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 07:50 pm IST

आधार कार्ड के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदलने के लिए आपको अब आधार केंद्र का चक्कर नहीं लगाना होगा। आप नए आधार ऐप से यह घर बैठे कर सकते हैं।

aadhaar card update- India TV Hindi
आधार कार्ड अपडेट Image Source : UIDAI

आधार कार्ड हमारे लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है। बैंकिंग सेवाओं से लेकर सिम खरीदने तक के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसे एक डिजिटल पहचान के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसमें आपकी बायोमैट्रिक डिटेल दर्ज होती है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आधार कार्ड पर आपकी कोई जानकारी गलत हो तो उसे अपडेट कराने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP की जरूरत होती है।

कई बार आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मिसप्लेस हो जाता है या फिर किसी और के नाम अलॉट हो जाता है, तो आधार कार्ड का OTP आपको नहीं मिलता है। ऐसे में आपको अपने आधार कार्ड के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को अपडेट कराने की जरूरत है। UIDAI के नए आधार ऐप से आप घर बैठे अपने आधार कार्ड के मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके पास पुराना मोबाइल नंबर जरूर होना चाहिए। हम आपको बताने जा रहे हैं कि अपने आधार कार्ड का मोबाइल नंबर किन तरीकों से अपडेट करा सकते हैं...

मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे करें अपडेट

  • सबसे पहले अपने फोन में नया आधार ऐप डाउनलोड करें।
  • इसके बाद आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से ऐप में लॉग-इन करें।
  • ऐप में लॉग-इन करते समय आपको बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा।
  • फिर आप होम पेज पर जाएं और सर्विस रिक्वेस्ट वाले ऑप्शन में जाएं।
  • यहां आपको मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
  • नए और पुराने दोनों नंबर पर OTP आएगा, जिसे वेरिफाई करते ही नंबर अपडेट हो जाएगा।

यह तब ही काम करेगा, जब आपके पास पुराना मोबाइल नंबर मौजूद रहेगा। अगर, आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मौजूद नहीं है तो आपको अपने आधार कार्ड के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदलवाने के लिए सेंटर पर जाना होगा और रिक्वेस्ट देना होगा। 

यह भी पढ़ें - Poco C85x 5G Review: 10,999 रुपये में और क्या चाहिए? बड़ी बैटरी वाला तगड़ा 5G फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक