1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Poco C85x 5G Review: 10,999 रुपये में और क्या चाहिए? बड़ी बैटरी वाला तगड़ा 5G फोन

Poco C85x 5G Review: 10,999 रुपये में और क्या चाहिए? बड़ी बैटरी वाला तगड़ा 5G फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 25, 2026 06:54 pm IST,  Updated : May 19, 2026 01:44 pm IST

Poco C85x 5G Review: पोको C सीरीज में कंपनी ने पिछले दिनों एक सस्ता 5G फोन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। फोन में 6300mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। हमें यह फोन कैसा लगा, आइए जानते हैं...

Poco C85x 5G Review- India TV Hindi
पोको सी85x रिव्यू Image Source : INDIA TV
  • Review
  • Key specs
Poco C85x 5G Review- India TV Hindi
Poco C85x 5G
  • Display
  • Processor
  • Front Camera
  • Rear Camera
  • Ram
  • Storage
  • Battery
  • Os
  • Resolution
  • Display6.9 इंच, LCD, 120Hz
  • ProcessorUnisoc T8300 5G
  • Front Camera8MP
  • Rear Camera32MP
  • Ram4GB
  • Storage128GB
  • Battery6300mAh, 15W
  • OsAndroid 16, HyperOS 2
  • ResolutionHD+

Poco C85x 5G Review: शाओमी के सब ब्रांड पोको ने इस साल POCO C सीरीज दो सस्ते फोन- POCO C85 और POCO 85x भारतीय बाजार में उतारे हैं। ये दोनों फोन खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए हैं। इस सीरीज के POCO C85x 5G में कंपनी ने 6300mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए हैं। हमने इसके 4GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट को कुछ दिन यूज किया है। इस फोन की कीमत 10,999 रुपये है। हमें ये फोन कैसा लगा है, आइए जानते हैं..

Poco C85x 5G Review
Image Source : INDIA TVपोको सी85x रिव्यू

Poco C85x 5G का डिजाइन और डिस्प्ले

पोको के इस बजट फोन के बैक में डुअल टोन डिजाइन दिया गया है। इसके बैक में वर्टिकली अलाइंड डुअल कैमरा मॉड्यूल मिलता है। फोन के बैक पैनल में पॉलीकॉर्बोनेट यानी प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन के फ्रंट में ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के चारों ओर मोटे बेजल्स दिए गए हैं, नीचे का चिन अन्य तीनों बेजल के मुकाबले ज्यादा मोटा है।

Poco C85x 5G Review
Image Source : INDIA TVपोको सी85x रिव्यू

फोन के बैक कैमरे और चारों साइड में मैटलिक फिनिश वाला डिजाइन मिलता है, जो देखने में फोन को आकर्षक बनाता है। खास तौर पर रियर पैनल में दी गई POCO की ब्रांडिंग आपको अच्छी लगेगी।

फोन के नीचे की तरफ USB Type C चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक मिलेंगे। इस फोन में कंपनी ने 3.5mm वाला ऑडियो जैक भी दिया है, जो ऊपर की तरफ लगा है। वहीं, इस फोन की बाईं तरफ ऊपर में सिम कार्ड स्लॉट मिलता है। वहीं, दाईं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं।

Poco C85x 5G Review
Image Source : INDIA TVपोको सी85x रिव्यू

इसमें 6.9 इंच का HD+ रेजलूशन वाला बड़ा LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से फोन में LCD पैनल होने के बावजूद इसमें अच्छी कॉन्टेंट स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि, धूप और तेज रोशनी में इसके डिस्प्ले पर कॉन्टेंट साफ नहीं दिखते हैं। वहीं, OTT पर वीडियो देखते समय आपको ठीक-ठाक एक्सपीरियंस मिलेगा।

हमने इस फोन पर स्टेंडर्ड रेजलूशन वाले बैटल रॉयल गेम खेलकर देखे। बजट फोन होने के बावजूद इस फोन के डिस्प्ले में गेम खेलते समय लैगिंग महसूस नहीं होती है। ओवरऑल फोन का डिजाइन आपको प्राइस रेंज के मुताबिक ठीक लगेगा। पोको के इस फोन का डिस्प्ले बेसिक यूज के लिए ठीक है।

Poco C85x 5G Review
Image Source : INDIA TVपोको सी85x रिव्यू

Poco C85x 5G की परफॉर्मेंस

पोको का यह मिड बजट स्मार्टफोन Unisoc T8300 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 4GB तक रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन पर आप बेसिक कॉलिंग के साथ-साथ HD क्वालिटी के वीडियो कॉन्टेंट एक्सपीरियंस कर सकते हैं। मल्टी-टास्किंग के दौरान भी फोन का परफॉर्मेंस ठीक रहता है। हालांकि, फोन में एक साथ ज्यादा ऐप्स ओपन होने पर यह कभी-कभी हैंग करता है।

पोको का बजट फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में कई पर्सनलाइज्ड फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स आपको इस फोन में यूज करने के लिए मिलेंगे। हालांकि, इसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलते हैं, जो आपको निराश कर सकते हैं। हालांकि, आप इन प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स को फोन से डिलीट कर सकते हैं। इस फोन के साथ कंपनी 2 साल OS और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट देने का ऑफर दे रही है। कंपनी ने इसमें लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ AI फीचर्स भी दिए हैं जो Google Gemini पर बेस्ड हैं।

Poco C85x 5G Review
Image Source : INDIA TVपोको सी85x रिव्यू

पोको के इस फोन में 6300mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसमें 7.5W रिवर्स चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलता है। इससे आप अपने TWS, स्मार्टवॉच आदि को भी चार्ज कर सकते हैं। पोको के इस फोन को आप एक बार फुल चार्ज करके पूरे दिन आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 100 से 105 मिनट का समय लगता है।

Poco C85x 5G का कैमरा

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 32MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक और सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप के साथ एक LED फ्लैश लाइट भी दी गई है। फोन का कैमरा AI फीचर से लैस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलता है।

फोन के कैमरे से आप दिन की रोशनी में ठीक-ठाक तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। वहीं, कम रोशनी में भी फोन के कैमरे से ली गई तस्वीर आपको अच्छी नहीं लगेगी। फोन से कम रोशनी में तस्वीर लेने के लिए नाइट मोड का भी सपोर्ट मिलता है। हालांकि, कम रोशनी में ली गई तस्वीर ज्यादा जूम करने पर पिक्सलेट होती है।

Poco C85x 5G Review
Image Source : INDIA TVपोको सी85x रिव्यू

मेन कैमरा से ली गई तस्वीर की क्वालिटी आपको ठीक लगेगी। इसे आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के लिए यूज कर सकते हैं। आप इस फोन से बेसिक के साथ-साथ हाई क्वालिटी तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं। QR कोड स्कैन करके आप ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट भी कर सकते हैं। सेल्फी कैमरे से ली गई तस्वीर भी ठीक लगेगी। 

हमारा फैसला

पोको का यह फोन कम कीमत में 5G सपोर्ट ऑफर करता है। बजट प्राइसिंग के लिहाज से इस फोन की परफॉर्मेंस ठीक है फोन की बैटरी जबरदस्त है और दिन भर आराम से लास्ट करती है। फोन का डिजाइन आपको प्रीमियम फील कराता है। 11,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन में आप और क्या एक्सपेक्ट करते हैं। हालांकि, इस फोन में कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स हैं, जिन्हें आप अपनी सहूलियत के हिसाब से डिलीट कर सकते हैं। फोन का वजन काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से सिंगल हैंड यूज करने में दिक्कत आती है।

यह भी पढ़ें - iPhone 18 Pro Max का आया First Look, डमी ने रिवील किया डिजाइन, मिलेगा क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक