1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 Pro Max का आया First Look, डमी ने रिवील किया डिजाइन, मिलेगा क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले?

iPhone 18 Pro Max का आया First Look, डमी ने रिवील किया डिजाइन, मिलेगा क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 25, 2026 05:31 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 05:31 pm IST

iPhone 18 Pro Max के डमी का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इसमें फोन का फर्स्ट लुक देखा जा सकता है। एप्पल का यह आईफोन इस साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है।

iPhone 18 Pro Max- India TV Hindi
आईफोन 18 प्रो मैक्स Image Source : INDIA TV

iPhone 18 Pro Max से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। एप्पल का यह फ्लैगशिप आईफोन इस साल सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। फोन का डमी सामने आया है, जिसमें इसके डिजाइन की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, एप्पल के इस आईफोन में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। इससे जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। iPhone 18 Pro Max के फर्स्ट लुक में iPhone 17 Pro Max के मुकाबले थोड़ा-बहुत अंतर देखने को मिलेगा।

iPhone 18 Pro Max का फर्स्ट लुक

iPhone 18 Pro Max का एक हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आया है, जिसमें फोन का मेटल डमी देखा जा सकता है। ऑनलाइन सामने आए इस वीडियो में फोन के बैक पैनल का डिजाइन देखा जा सकता है। इसके बैक में भी iPhone 17 Pro सीरीज की तरह ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। फ्रंट में डायनैमिक आईलैंड के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पहले भी इससे जुड़ी लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है। इसके डायनैमिल आईलैंड की साइज में 25% की कटौती की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी साइज 20mm से कम होकर 15mm हो सकती है।

iPhone 18 Pro Max की मोटाई की बात करें तो यह 11.54mm हो सकती है, जो iPhone 17 Pro Max के मुकाबले ज्यादा है। फोन के बैक पैनल में बड़ा सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन में 5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट दिया जा सकता है। हालांकि, डमी में फोन के हार्डवेयर फीचर के बारे में फिलहाल अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

कैमरा में अपग्रेड

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के कैमरा में इस साल बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) के मुताबिक, एप्पल के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में वेरिएबल अपर्चर फीचर दिया जा सकता है। वेरिएबल अपर्चर होने से कैमरा का लेंस सीन के हिसाब से एडजस्टमेंट करता है, जिसकी वजह से फोटोग्राफी और भी नेचुरल लगती है और DSLR जैसी क्वालिटी मिलेगी।

रिपोर्ट की मानें तो एप्पल के अपकमिंग आईफोन में 200MP का पेरीस्कोप लेंस भी मिल सकता है, जिसकी वजह से यूजर्स को और बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिल सकेगा। एप्पल के अब तक लॉन्च हुए आईफोन में फिक्स्ड अपर्चर मिलता है, जिसकी वजह से कुछ शॉट्स में लेंस अडजस्ट नहीं कर पाता है और तस्वीर एवरेज आती है।

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ें - घर में सोलर पैनल लगाने के बाद भी क्यों आता है बिजली का बिल? समझें पूरा गणित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक