Samsung Galaxy F70e 5G: आज Samsung Galaxy F70e 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नई Galaxy F70 series का ये पहला स्मार्टफोन है और ये जल्द ही भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म औप और कंपनी के रिटेल ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए अवेलेबेल होगा। ये फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है और इस फोन में 6000mAh की बैटरी है। इस फोन में लेदर फिनिश रियर पैनल देखने को मिलेगा और इस डुएल रियर कैमरा यूनिट में पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल होगा।
आसान शब्दों में कहें तो गैलेक्सी F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। सैमसंग के इस अपकमिंग हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होगा।
Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत और अवेलेबिलिटी
भारत में सैमसंग गैलेक्सी एफ 70ई 5जी की इसके बेस वेरिएंट 4GB + 128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए कीमत 12,999 रुपये होगी हो उम्मीद और बाजार के अनुमान से कहीं कम है। इसके अलावा इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट जिसमें 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज होगी इसकी कीमत 14,499 रुपये तय की गई है। ये फोन 17 परवरी दोपहर 12 बजे से खरीदारी के लिए मुहैया होगा।
Samsung Galaxy F70e 5G के कलर्स
सैमसंग गैलेक्सी एफ 70ई 5जी लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू इन दो कलर्स में मिलने वाला है और ये दोनों ही कलर वेरिएंट वाले फोन्स खरीदारी के लिए 17 फरवरी से फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन रिटेल स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होने लगेंगे।
डिस्प्ले
गैलेक्सी F70e में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 800 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें सामने की तरफ 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी जिसमें पतले बेजल्स मिल रहे हैं।
बैटरी
नया गैलेक्सी स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी के साथ आएगा और इस बैटरी के बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह पूरे दिन और रात चलेगी। इस फोन में टाइप-C चार्जिंग पोर्ट मिलेगा।
ये भी पढ़ें
एक लाख रुपये वाले फोन में मिलने वाला ये फीचर अब सस्ते एंड्रॉइड फोन में भी, गूगल के नए कदम से खुश होने का मिलेगा मौका